- Home
- News
- Shreyas iyer shubman gills performance raises concerns of indian selectors ahead of south africa tour 5113363
श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ी4
भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर के मध्य से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार स्थानों जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन, पार्ल और केप टाउन में तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेलने वाली है।
Published On Nov 27, 2021, 05:12 PM IST
Last UpdatedNov 27, 2021, 05:12 PM IST
विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul), रिषभ पंत (Rishabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ गया है।
बीसीसीआई ने कानपुर टेस्ट के लिए कोहली और पूरी टेस्ट सीरीज के लिए रोहित, पंत, बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया है, जबकि राहुल चोट लगने के कारण पहले मैच से बाहर है। कानपुर टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
सलामी बल्लेबाजी के चार विकल्प:
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित और राहुल ने पारी की शुरुआत की थी और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किए थे। अब उनकी अनुपस्थिति में शुभमन गिल (Shubman Gill) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने कानपुर में पहले टेस्ट की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। जहां मयंक ने 13 रन बनाए और गिल ने 52 रन की बेहतरीन पारी खेली।
बता दें कि गिल और अग्रवाल दोनों पहले भारत के लिए विदेशी परिस्थितियों में सलामी बल्लेबाजी कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में जाने से पहले भारत के पास अब रोहित, राहुल, शुभमन और मयंक के रूप में अपने सलामी बल्लेबाजों को चुनने के लिए चार विकल्प होंगे। दिलचस्प बात ये है कि ये चारों मध्य क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
अय्यर ने दी कोहली को चुनौती:
इस बीच, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी कोहली की अनुपस्थिति में मौके का अच्छा फायदा उठाया। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने अपना पहला टेस्ट डेब्यू शतक बनाया। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि जब विराट अगले टेस्ट के लिए आते हैं तो क्या अय्यर को टीम में मौका दिया जाएगा या नहीं। लेकिन राहुल अभी भी चोट के कारण बाहर हैं।
शानदार शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में अय्यर का आगमन और गिल के रनों के बीच वापसी निश्चित रूप से रहाणे और पुजारा पर दबाव बनाएगी। दोनों पिछले दो सालों से लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में उनका स्थान भारतीय प्रशंसकों और विशेषज्ञों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया हुआ है। मौजूदा पहले टेस्ट में पुजारा (26) और रहाणे (35) रन ही बना सके।
दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी और भले ही अनुभवी जोड़ी को उस टीम ना लिया जाए। इस पर कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
दूसरी तरफ, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह भी टीम में आने की दस्तक दे रहे हैं। इसके अलावा पंत को भी टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है और ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) और भारत विकेटकीपर के रूप में खेल रहे हैं। लेकिन, उनकी गर्दन में आई समस्या के बाद भरत को तीसरे दिन मैदान पर विकेटकीपर के रूप में उतरना पड़ा। जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और शतक के करीब पहुंच रहे टॉम लेथम (Tom Latham) को स्टंप आउट किया।
भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma), उमेश यादव (Umesh Yadav), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल और जयंत यादव को कीवी टीम के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लिए चुना गया है जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी सीरीज के बाद वापसी करेंगे।
जरूरत पड़ने पर चयन के लिए शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों पर भी विचार किया जा सकता है। एक फिट वाशिंगटन सुंदर, जिसने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था, वह भी एक अच्छा विकल्प है।
नए युवा खिलाड़ियों को देखते हुए चयनकर्ता और भारतीय टीम प्रबंधन को निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम के चयन में दुविधा आने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर के मध्य से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार स्थानों जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन, पार्ल और केप टाउन में तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेलने वाली है।