×

अचानक बदल गया कप्तान, स्टार खिलाड़ी बाहर, श्रेयस अय्यर करेंगे टीम का नेतृत्व

पिछले साल अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे ODI के दौरान श्रेयस अय्यर को स्प्लीन में चोट लगी थी और इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 3:08 PM IST

Shreyas Iyer Captain: श्रेयस अय्यर को सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैचों के लिए मुंबई का कप्तान बनाया गया है. वह अगले दो मैच (06 जनवरी, 08 जनवरी) में मुंबई का नेतृत्व करेंगे. शार्दुल ठाकुर के चोट की वजह से बाहर होने के बाद अय्यर को यह जिम्मेदारी दी गई है.

श्रेयस अय्यर भी लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें पिछले साल अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे ODI के दौरान स्प्लीन में चोट लगी थी और इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई थी.

शार्दुल को चोट के बाद दिया गया रेस्ट

मुंबई के चीफ सिलेक्टर संजय पाटिल ने बताया, शार्दुल को चोट लगी है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है, हमारे पास शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव जैसे दूसरे खिलाड़ी भी अवेलेबल हैं, और श्रेयस अय्यर को बाकी मैचों के लिए मुंबई का कैप्टन बनाया गया है. अय्यर जो ODI में भारत के लिए वाइस-कैप्टन भी हैं, उन्हें 11 जनवरी से वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दो ODI 14 जनवरी को राजकोट और 18 जनवरी को इंदौर में खेले जाएंगे. MCA सेक्रेटरी डॉ. उन्मेश खानविलकर ने एक रिलीज़ में कहा,श्रेयस अय्यर शार्दुल ठाकुर की जगह लीडरशिप की ज़िम्मेदारी संभालेंगे,जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अभी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

TRENDING NOW

अय्यर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ मैच में करेंगे कप्तानी

अय्यर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ ग्रुप C मैच में मुंबई की कप्तानी करेंगे, जिसके बाद 8 जनवरी को पंजाब के खिलाफ मैच होगा. विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैच 12-18 जनवरी तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे