add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

काला चश्मा पहनकर बैटिंग करने उतरे श्रेयस अय्यर, खाता भी नहीं खोल सके, उड़ा मजाक

खेल के दूसरे दिन इंडिया ए की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इंडिया ए की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं. इंडिया ए की कुल बढ़त 222 रन की हो चुकी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 13, 2024 5:56 PM IST

अनंतपुर. दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन इंडिया ए के 290 रन के जवाब में इंडिया डी की टीम सिर्फ 183 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. देवदत्त पडिडकल (94 रन) को छोड़कर इंडिया डी का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी चर्चा का विषय बना हुआ है. श्रेयस अय्यर इस मैच में पहली पारी में काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे, मगर वह इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके.

श्रेयस अय्यर ने कुल सात गेंदों का सामना किया और बिना कोई रन बनाए खलील अहमद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. अय्यर के काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करने का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या है मैच का हाल ?

खेल के दूसरे दिन इंडिया ए की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इंडिया ए की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल (56 रन) श्रेयस अय्यर की गेंद पर उन्हें अपना कैच थमा बैठे. प्रथम सिंह 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंडिया ए की कुल बढ़त 222 रन की हो चुकी है.