VIDEO: कैच ऑफ द सीजन, श्रेयस- बार्टलेट के रिले कैच पर नहीं होगा यकीन, रोहित- सूर्या भी हैरान
लॉन्ग ऑन बाउंड्री लाइन पर श्रेयस अय्यर ने हवा में जबरदस्त छलांग लगाई और छक्के को कैच में बदल दिया.
Published On Apr 16, 2026, 09:49 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2026, 09:49 PM IST
Shreyas Iyer catch
Shreyas Iyer Xavier Bartlett Relay Catch: आईपीएल 2026 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हुई. मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते डी कॉक के शतक (60 बॉल में 112 रन) से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए. इस मैच में श्रेयस अय्यर और जेवियर बॉर्टलेट ने एक ऐसा रिले कैच लपका, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल है.
श्रेयस अय्यर- जेवियर बार्टलेट के इस कैच को आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ कैच कहा जा रहा है. मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर में मार्को यानसेन गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर की तीसरी बॉल पर कुछ ऐसा हुआ जिसने मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ- साथ मुंबई इंडियंस के खेमे में बैठे रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव को भी हैरान कर दिया.
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने गेंद पर जोरदार शॉट लगाया, मगर उनका बल्ला हाथ से छूट गया, गेंद इसके बाद भी छह रन के लिए जा रही है लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री लाइन पर श्रेयस अय्यर ने हवा में जबरदस्त छलांग लगाकर गेंद को अंदर की तरफ फेका और बार्टलेट उस समय वहीं पर खड़े थे और उन्होंने कोई गलती नहीं की.
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दिया 196 रन का टारगेट
रोहित की जगह टीम में शामिल किए क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक और नमन धीर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से मुंबई इंडियन्स पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 195 रन बनाए. इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.
पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अर्शदीप ने इस मैच में आईपीएल में 100 विकेट का आंकड़ा भी पार कर लिया.