add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2022 में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं शुभम गढ़वाल

राजस्थान रॉयल्स अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 29 मार्च को पुणे के एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 13, 2022 8:56 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की मेगा नीलामी के दौरान 2008 के आईपीएल चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में शामिल हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम गढ़वाल (Shubham Garhwal) श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जो मुख्य कोच होने के साथ-साथ रॉयल्स में क्रिकेट के निदेशक भी होंगे.

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी गढ़वाल ने कहा, “मैं रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं खुद राजस्थान से हूं और ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल है. मैंने अपने माता-पिता के चेहरे पर जो खुशी देखी है, वो कुछ ऐसी है जो मुझे टीम के लिए अपना सब कुछ देने के लिए प्रेरित करती है. मैं वास्तव में संगकारा सर के साथ भी काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गढ़वाल के लिए क्रिकेट को अपनाने की सबसे पहली प्रेरणा युवराज सिंह को 2011 के क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 260 रनों का पीछा करते हुए देखने से मिली, जिसे उन्होंने 15 साल की उम्र में देखा था.

राजस्थान रॉयल्स अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 29 मार्च को पुणे के एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी.