add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

17 चौके, 08 छक्के... बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 में बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने जड़ा दोहरा शतक

शुभम खजुरिया ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में 386 गेंद में 202 रन की पारी खेली, यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 17, 2024 3:42 PM IST

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू टूर्नामेंट में युवा बल्लेबाज शुभम खजुरिया का धमाका देखने को मिला. जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया.

जम्मू कश्मीर के ओपनर शुभम खजुरिया ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में 202 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 368 गेंदों का सामना किया और 17 चौके और 08 छक्के लगाए. यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है. उनकी इस पारी से जम्मू कश्मीर की टीम ने छत्तीसगढ़ की पहली पारी के 278 रन के जवाब में 200 से ज्यादा रनों की लीड हासिल कर ली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

शुभम के अलावा साहिल लोत्रा ने भी शतक (107) लगाया, जबकि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा अब्दुल समद ने 70 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, वहीं जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए पारस डोगरा ने भी 73 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया, जिससे खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की लीड 200 से ज्यादा रन की हो चुकी है.

शुभम खजुरिया का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड

28 साल के शुभम खजुरिया ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है. उन्होंने 66 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सात शतक और 11 अर्धशतक के साथ 3634 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट ए के 66 मैच में 2136 रन है. लिस्ट ए क्रिकेट में पांच शतक और 12 अर्धशतक है. 40 टी-20 मैच में उन्होंने 978 रन बनाए हैं.