ENG vs IND: टॉस हारकर भी पूरी हुई शुभमन गिल की मुराद, बताया कैसी है पहले वनडे की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज मंगलवार को एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच मे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद क्या कहा.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 14, 2026, 03:44 PM IST

Published On Jul 14, 2026, 03:44 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2026, 03:44 PM IST

india vs england 1st ODI Team Playing 11

india vs england 1st ODI Team Playing 11

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मंगलवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह गेंदबाजी ही करना चाहते थे. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. भारत के वनडे कप्तान ने कहा, ‘ज्यादातर खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेल रहे थे. हमने थोड़ा आराम किया है. मैंने थोड़ी सी ट्रेनिंग की है. और हम खुद को परिस्थिति के हिसाब से ढाल लें.’

अगले साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. साल 2027 के इस वर्ल्ड कप में करीब 15 महीने का वक्त बाकी है. लेकिन उसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. गिल ने कहा, ‘यह हमारे लिए अहम सीरीज है. यहां हमें साउथ अफ्रीका से ज्यादा मिलती-जुलती परिस्थितियां मिलेंगी बजाय भारत के जहां हम ज्यादातर समय क्रिकेट खेलते हैं. तो उस लिहाज से हम कुछ खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं जिन्हें खास तौर पर इस फॉर्मेट में ज्यादा मुकाबले खेलने का समय नहीं मिलता. ‘

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी लौट आए हैं. हमारे पास विराट भाई, रोहित भाई, केएल और बुमराह लौट आए हैं. तो अनुभव बहुत ज्यादा होगा.

गिल ने अपने कप्तानी करियर का आगाज इंग्लैंड में ही किया था. बीते साल उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में पहली बार कप्तानी की थी. वह सीरीज उनके लिए निजी रूप से बहुत अच्छी रही थी.

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेटेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick