add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: शुभमन गिल और अभिषेक नायर के बीच लगी शर्त, दांव पर 50 US डॉलर, किसने मारी बाजी ?

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में शुभमन गिल को अभिषेक नायर के साथ फील्डिंग करते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 1, 2024 3:38 PM IST

Shubman Gill Abhishek nayar fielding drill: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल एडिलेड टेस्ट में वापसी को तैयार हैं. पहले मैच में चोट की वजह से बाहर हुए गिल अब पूरी तरह फिट हैं. एडिलेड टेस्ट से पहले शुभमन गिल और सहायक कोच अभिषेक नायर के बीच एक शर्त लगी, जिसमें दांव पर 50 यूएस डॉलर थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग सत्र के दौरान मस्ती करते दिखे. गिल फील्डिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अभिषेक के साथ मस्ती करते दिख रहे है. इस बीच फील्डिंग कोच टी दिलीप ने उन्हें एक टॉस्क दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में शुभमन गिल को अभिषेक नायर के साथ फील्डिंग करते हुए दिखाया गया है. शुभमन गिल और अभिषेक नायर के बीच जोरदार टक्कर हुई. दोनों ने 50 यूएस डॉलर यानी करीब 4200 रुपये का शर्त भी लगाया. शर्त यह थी कि दोनों को गेंद से सिंगल स्टंप पर हिट करना है. स्टंप पर हिट करने से पहले नायर ने कहा कि वह 50 यूएस डॉलर को दांव पर लगा रहे हैं कि शुभमन गिल बॉल से स्टंप को हिट नहीं कर पाएंगे. शुभमन गिल और अभिषेक नायर को फील्डिंग कोच टी दिलीप ने तीन-तीन मौके दिए. नायर और गिल एक-एक बार हिट करने में सफल रहे. दूसरी ओर, टी दिलीप ने एक ही बार में स्टंप को हिट कर दिया.

TRENDING NOW

शुभमन गिल पर होगी नजरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल पर नजरें होगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड काफी शानदार है. शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह टेस्ट मैच में 11 इनिंग में 44.40 की औसत से 444 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं.