• Home
  • News
  • Shubman Gill becomes fastest Indian to reach 3000 ODI runs

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, शिखर धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त, कई दिग्गज पीछे छूटे

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 66 बॉल में 84 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 14, 2026, 08:29 AM IST

Published On Jun 14, 2026, 08:29 AM IST

Last UpdatedJun 14, 2026, 08:29 AM IST

Shubman Gill

Shubman Gill

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इसके अलावा वह ऐसा करने वाले ओवरऑल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 66 बॉल में 84 रन की नाबाद पारी खेली, उनकी इस पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल थे. इस पारी के दौरान 47 रन बनाते ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन हजार रन पूरा करने का कारनामा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शिखर धवन का रिकॉर्ड टूटा

शुभमन गिल ने सिर्फ 62 इनिंग में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं. इससे पहले भारत के लिए शिखर धवन के नाम भारत के लिए सबसे तेज तीन हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड था. धवन ने 72 इनिंग में तीन हजार रन बनाए थे.

भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

शुभमन गिल- 62 इनिंग

शिखर धवन- 72 इनिंग

विराट कोहली- 75 इनिंग

केएल राहुल- 78 इनिंग

नवजोत सिद्धू- 79 इनिंग

हाशिम अमला के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी, कई दिग्गज पीछे छूटे

शुभमन गिल सबसे तेज तीन हजार रन बनाने के मामले में ओवरऑल दूसरे नंबर पर पहुंच गए है. शुभमन गिल से आगे सिर्फ साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला हैं, जिन्होंने सिर्फ 57 इनिंग में तीन हजार रन बना दिए थे. गिल ने बाबर आजम, विवियन रिचर्ड्स और गैरी कर्स्टन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

सबसे तेज़ी से 3000 वनडे रन (पारियों के हिसाब से)

57 – हाशिम अमला (साउथ अफ़्रीका)

62 – शुभमन गिल (भारत)

67 – शाई होप (वेस्ट इंडीज़)

67 – फ़खर ज़मान (पाकिस्तान)

67 – इमाम-उल-हक

68- बाबर आजम

69- विवियन रिचर्ड्स

IND VS AFG: गुरबाज के शतक पर भारी पड़ी ‘प्रिंस’ गिल की पारी, टीम इंडिया ने 7 विकेट से मारी बाजी

भारत ने सात विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया.

लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई, मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया और भारत ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. बरार और दुबे ने तीन तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई. बरार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।

शुभमन गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16 रन) के रन आउट होने के बाद 66 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी खेली। गिल ने छठे ओवर में जोखिम भरा एक रन लेने से इनकार कर दिया जिससे रोहित रन आउट हुए. केएल राहुल (19 गेंद में चार चौके, तीन छक्के से नाबाद 39 रन) ने चौका जड़कर 13 गेंद रहते भारत को जीत दिलाई.

Editor's Pick