- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shubman Gill Blames Bowlers after India Lost The Series
ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद किस पर भड़क उठे शुभमन गिल, रोहित के लिए कही बड़ी बात
Shubman Gill Statement: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद किस पर निकाला गुस्सा. उन्होंनेमाना कि आखिरी ओवरों में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए.
Published On Jul 20, 2026, 12:01 AM IST
Last UpdatedJul 20, 2026, 12:01 AM IST
Shubman Gill india vs England 3rd (IANS)
लंदन: भारत का इंग्लैंड दौरे का हार के साथ समाप्त हुआ. रविवार 19 जुलाई, 2026 को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा. गिल ने माना कि गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे.
भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में काफी रन लुटाए. भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 82 रन दिए. और कप्तान शुभमन गिल ने भी माना कि टीम को इन गलतियों का खमियाजा उठाना पड़ा. गिल ने भी कहा कि इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवरों में काफी रन बने. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘हम 45वें ओवर तक मैच में थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में काफी रन दे दिये और वहीं मैच हमारे हाथ से निकल गया.’
Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा की कमाल की सेंचुरी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
उन्होंने कहा, ‘हमें लगा कि 40 ओवर के बाद अगर विकेट बचे रहे तो हम मैच निकाल लेंगे. लेकिन हम बहुत पीछे भी नहीं रहना चाहते थे. पावरप्ले के बाद हमने 6-6.5 रन प्रति ओवर बनाने चाहे और आखिरी दस ओवरों में दस की दर से रन चाहिए थे.’
रोहित शर्मा ने इस मैच में कमाल की पारी खेली. रोहित ने 138 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर की 34वीं सेंचुरी थी. इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें चल रही थीं लेकिन रोहित ने अपने खेल से जवाब दिया.
गिल ने शतक जमाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बता दिया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में क्यों हैं.
इसे भी पढ़ें- ENG vs IND: 6 गेंद, 1 रन और 3 विकेट, सैम करन ने यूं पलट दिया मैच का पासा
उन्होंने कहा, ‘रोहित और कोहली ने इतने साल में दुनिया के अलग अलग हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन किया है. रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की. विकेट धीमा हो गया था जिस पर स्ट्रोक्स लगाना आसान नहीं था.’
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने बेन डकेट ने 141 और जैकब बेथल 91 रन की पारी खेली. इसके अलावा जो रूट ने 74 रन बनाए. रूट इस पूरी सीरीज में आउट नहीं हुए. इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 387 रन बनाए. यह लॉर्ड्स के इस मैदान पर सबसे बड़ा लिस्ट ए स्कोर है. इसके जवाब में भारत ने 7 विकेट पर 360 रन ही बनाए. रोहित के अलावा शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली.