add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: हार के बाद किस पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, खुलकर बताया क्यों गंवाया मैच

भारतीय टीम को राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने भारत की हार के पीछे की वजह क्या बताई.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 14, 2026 10:04 PM IST

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने भारत को राजकोट में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. डेरेल मिशेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 285 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया. केएल राहुल की कमाल की सेंचुरी के दम पर भारत ने 284 रन का स्कोर बनाया था. लेकिन यह काफी नहीं रहा. न्यूजीलैंड ने 15 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार, 14 जनवरी को मिली इस हार से काफी निराश नजर आए. उन्होंने बीच के ओवरों में विकेट हासिल नहीं कर पाने को हार की वजह रहा.

न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में वनडे क्रिकेट में 8 साल 2 महीने बाद हराया. बुधवार से पहले कीवी टीम ने 22 अक्टूबर, 2017 में वानखेड़े में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया था. गिल ने कहा कि बीच के ओवरों में विकेट हासिल न कर पाना हार की बड़ी वजह रही. गिल ने कहा, ‘बीच के ओवरों में विकेट न ले पाना हमारी हार की सबसे बड़ी वजह रही. अगर बीच के ओवरों में पांच फील्डर अंदर हैं और हम फिर भी विकेट नहीं ले पा रहे हैं, तो फिर अगर हमने 15-20 रन और भी बना लिए होते तो भी मैच नहीं बचा पाते.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल ने कहा कि अगर आप शुरुआत में विकेट नहीं ले पाते हैं तो बाद में बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो जाता है. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की लेकिन उन्होंने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. शुरुआती 10-15 ओवरों में हमने अच्छी गेंदबाजी की. गेंद हरकत भी कर रही थी. लेकिन इसके बाद विकेट सेटल हो गया. लेकिन हम गेंदबाजी में और अच्छा कर सकते थे ‘

इस मैच में भारत की फील्डिंग भी अच्छी रही. टीम ने कई मौके गंवाए. गिल ने कहा, ‘हमने कई गलतियां कीं. पिछले मैच में भी हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी. हम अपनी फील्डिंग को लगातार बेहतर करने की कोशिश करते हैं. और आप अगर मौकों का फायदा नहीं उठाएंगे तो उसका खमियाजा आपको भुगतना पड़ेगा.’

भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में चार विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं न्यूजीलैंड ने आज का मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर कर ली है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी, रविवार को इंदौर में होलकर स्टेडियम पर खेला जाएगा. कीवी टीम ने भारत में कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है. और माइकल ब्रेसवेल की टीम इस इतिहास को बदलना चाहेगी.