अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल की सेंचुरी, कोहली, धोनी और गांगुली का रिकॉर्ड ध्वस्त

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया. यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 103 रन बनाकर नाबाद हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 06, 2026, 05:01 PM IST

Published On Jun 06, 2026, 05:01 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 05:01 PM IST

Shubman Gill Century

Shubman Gill Century

Shubman Gill Century: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में भी जलवा देखने को मिला. शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया. यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक है. इस शतक के साथ शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने खेल के पहले दिन 138 गेंद में अपना शतक पूरा किया. गिल ने अपने होमग्राउंड पर शतक लगाने का कारनामा किया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 103 रन बनाकर नाबाद हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने इस पारी के दौरान विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा. वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 15 इनिंग में यह कारनामा किया. कोहली के नाम 18 इनिंग में बतौर कप्तान 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड था. सुनील गावस्कर (14 इनिंग) इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं.

गिल ने धोनी और गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान छठा शतक लगाया. वह भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली से आगे निकल गए हैं, जिनके नाम पांच-पांच शतक था. विराट कोहली 20 शतक के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

टेस्ट में भारत के कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक

20 – विराट कोहली (113 पारियां)

11 – सुनील गावस्कर (74 पारियां)

9 – मोहम्मद अज़हरुद्दीन (78 पारियां)

7 – सचिन तेंदुलकर (43 पारियां)

6 – शुभमन गिल (15 पारियां)*

5- एमएस धोनी (96 इनिंग)

5- सौरव गांगुली (75 इनिंग)

5- मंसूर अली खान पटौदी (73 इनिंग)

IND vs AFG: केएल राहुल की कमाल की सेंचुरी, रोहित शर्मा के बराबर पहुंचे

खेल के पहले दिन भारत का स्कोर- 368/3

कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केए राहुल के शतक से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को तीन विकेट पर 368 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की. गिल ने 143 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के से नाबाद 103 रन की पारी खेली जबकि राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी भी की. राहुल ने इससे पहले साई सुदर्शन (81) के साथ दूसरे विकेट के लिए 185 गेंद में 139 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया. दिन का खेल खत्म होने पर ऋषभ पंत नाबाद 50 रन बनाकर गिल का साथ निभा रहे थे.दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रन की साझेदारी की है.

Editor's Pick