ICC वनडे रैंकिंग: गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट ने लगाई लंबी छलांग

ICC Rankings में शुभमन गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के बहुत करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 80 रन की पारी खेली.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 15, 2026, 04:30 PM IST

Published On Jul 15, 2026, 04:30 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2026, 04:30 PM IST

Shubman Gill icc ranking one

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 के करीब पहुंचे शुभमन गिल (आईएएनएस)

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के और करीब पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 80 रन की पारी खेलने वाले गिल नंबर वन बनने से 12 पॉइंट पीछे हैं. फिलहाल वह दूसरे स्थान पर हैं.

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिशेल पहले स्थान पर हैं. भारत के विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज के शे होप छठे और पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें स्थान पर हैं. होप को एक स्थान का फायदा हुआ है, जबकि बाबर आजम को एक स्थान का घाटा हुआ है. आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और श्रीलंका के कुसाल मेंडिस दसवें स्थान पर हैं. मेंडिस को 2 स्थान का फायदा हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक एक स्थान ऊपर चढ़कर 12वें और इंग्लैंड के जो रूट 6 स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर आ गए हैं.

वनडे फॉर्मेट के टॉप 5 गेंदबाजों में पहले स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान, दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद, तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, चौथे स्थान पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के महिश तिक्षाणा हैं. इंग्लैंड के आदिल रशीद छठे, न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर तीन स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर हैं. भारत के कुलदीप यादव आठवें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी नौवें और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं. तीनों को 1-1 स्थान का घाटा हुआ है. बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम 6 स्थान की छलांग लगाते हुए 15वें और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती 6 स्थान की छलांग लगाते हुए 16वें स्थान पर हैं.

968 दिन बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

-IANS

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick