• Home
  • News
  • Shubman Gill Completes 6000 T20 Runs third fastest for India Breaks Shikhar dhawan Suresh raina Rohit sharma record

शुभमन गिल ने तोड़ा धवन, रैना और रोहित का रिकॉर्ड, टी-20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि

शुभमन गिल ने 37 बॉल में 64 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 21, 2026, 08:49 PM IST

Published On May 21, 2026, 08:49 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2026, 08:49 PM IST

Shubman Gill Record

Shubman Gill Record

आईपीएल 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. गिल ने इस मैच में टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने शिखर धवन, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 23 बॉल में अर्धशतक लगाया. उन्होंने साई सुदर्शन के साथ शतकीय साझेदारी की. यह 10वां मौका है, जब शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच आईपीएल में शतकीय साझेदारी हुई है. शुभमन गिल ने 37 बॉल में 64 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

10 – शुभमन गिल, साई सुदर्शन (46 इनिंग)
10 – क्रिस गेल, विराट कोहली (63 इनिंग)
10 – बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (75 इनिंग)
10 – एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (77 इनिंग)

गिल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन, धवन, रैना और रोहित पीछे छूटे

शुभमन गिल ने इस मैच में टी-20 क्रिकेट में छह हजार रन पूरे कर लिए. वह टी-20 में सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 185 इनिंग में यह कारनामा किया है. केएल राहुल (166 इनिंग) पहले और विराट कोहली (184 इनिंग) दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने शिखर धवन, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. शिखर धवन ने 214 इनिंग, सुरेश रैना ने 217 इनिंग और रोहित शर्मा ने 228 इनिंग में छह हजार टी-20 रन बनाए थे.

पुरुषों के T20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ (पारी के हिसाब से)

166 – केएल राहुल

184 – विराट कोहली

185* – शुभमन गिल

सबसे तेज छह हजार टी-20 रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी

शुभमन गिल ओवरऑल टी-20 में सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. क्रिस गेल (162 इनिंग) टी-20 में सबसे तेज छह रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बाबर आजम (165 इनिंग) दूसरे और केएल राहुल (166 इनिंग) तीसरे स्थान पर है.

चैंपियन खिलाड़ियों को इग्नोर नहीं किया जा सकता, RO-KO के फ्यूचर पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान

T20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (पारी के हिसाब से)

162 – क्रिस गेल
165 – बाबर आज़म
166 – केएल राहुल
180 – शॉन मार्श
180 – डेवोन कॉनवे
184 – विराट कोहली
185 – शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस की टीम पहले भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. चेन्नई के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर टीम की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने की होगी.

Editor's Pick