add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लड़की का प्रपोजल मिलते ही शुभमन गिल ने टिंडर पर बनाया अकाउंट? शेयर किया मजेदार VIDEO

टिंडर के होर्डिंग पर अब शुभमन गिल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - February 4, 2023 8:18 PM IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते हर जगह छाए हुए हैं। क्रिकेट जगत में दिग्गज क्रिकेटर गिल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं, लड़कियों के बीच भी युवा बल्लेबाज को लेकर दीवानगी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसका ताजा उदाहरण अहमदाबाद में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में देखने को मिला। इस मैच में एक लड़की अपने हाथों में एक प्लेकार्ड पकड़े नजर आई जिस पर लिखा था- ‘टिंडर, शुभमन से मैच करा दो।’ गिल की ये फैन कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इसके बाद नागपुर शहर में टिंडर ने गिल की महिला फैन के बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा दिए जिनमें लिखा था- शुभमन इधर तो देख लो। बता दें, नागपुर में 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाना है। गिल को लेकर नागपुर में लगे टिंडर के ये होर्डिंग अब सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

टिंडर के इस होर्डिंग पर अब शुभमन गिल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गिल पहले तो लड़की के टिंडर वाली पोस्ट की ओर इशारा करते हैं और फिर खुद के टिंडर पर आने का ऐलान कर देते हैं। वीडियो के आखिर में गिल का टिंडर अकाउंट नजर आ रहा है। दरअसल, ये टिंडर का एक एड है जिसे गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसका कैप्शन भी उन्होंने मजेदार दिया है। गिल ने लिखा, “देख तो लिया, अब तुम देखो ठीक से।”

 

 

View this post on Instagram

 

TRENDING NOW

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)