add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मैदान पर थी आखिरी जोड़ी, अचानक डांस करने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ वीडियो

वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी के रूप में रहकीम कॉर्नवाल और जोमेल वारिकन क्रीज पर मौजूद थे, ओवर ब्रेक के दौरान गिल डांस करने लगे

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 13, 2023 12:40 PM IST

डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में सिर्फ 150 रन पर समेट दिया. रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट हासिल किए. वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 30 रन और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं इस मैच से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शुभमन गिल डांस करते नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो में वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी रहकीम कॉर्नवाल और जोमेल वारिकन क्रीज पर मौजूद थे, ओवर ब्रेक के दौरान कॉर्नवाल और वारिकन जब बातचीत कर लौट रहे थे, तभी अचानक शुभमन गिल का अलग अंदाज देखने को मिला. शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाड़ी वारिकन के पीछे अचानक डांस करने लगे. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने इस पर ध्यान नहीं दिया इसे इग्नोर करते नजर आए. वहीं गिल के नजदीक खड़े विराट कोहली के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अश्विन ने 700 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए

भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 700 विकेट पूरे कर लिए. अनिल कुंबले, हरभजन सिंह के बाद ऐसा कारनाम करने वाले वह तीसरे गेंदबाज हैं. अश्विन के नाम टेस्ट में अब 702 विकेट हो गए हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में ही उन्होंने 479 विकेट लिए हैं.

अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा के नाम तीन सफलता रही, वहीं शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज ने एक- एक विकेट लिए,