×

IND vs SA: 14 मैच कोई फिफ्टी नहीं, क्या शुभमन गिल की वजह से 'बर्बाद' हो रहा है इन 2 खिलाड़ियों का करियर?

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए. इस फॉर्मेट में वह लगातर फेल हो रहे हैं. और इसके बाद टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 11, 2025 10:49 PM IST

शुभमन गिल लगातार दूसरी बार असफल रहे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वह खाता नहीं खोल पाए. अपनी पहली ही गेंद पर वह लुंगी नगिडी का शिकार बने. गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू मुल्लांपुर में खेले जा रहे मैच में गिल ने लुंगी नगिडी की गेंद पर स्लिप को कैच थमा बैठे. अपने घरेलू मैदान पर भी गिल का बल्ला नहीं चला. शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह दूसरे टेस्ट और वनडे सीरीज में नहीं खेले थे. फिट होने के बाद वह टी20 सीरीज के लिए चुन लिए गए.

हालांकि टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. गिल ने पहले मैच में सिर्फ चार रन बनाए थे. तब भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. तब भी वह पहले ही ओवर में लुंगी नगिडी का शिकार बने थे. गिल के लगातार फेल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या गिल की जगह वाकई इस फॉर्मेट में बनती है. गिल जब चोटिल हुए थे तो संजू सैमसन ने उनकी जगह ली थी. उन्होंने जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद अगला टी20 इंटरनेशनल सितंबर 2025 में खेला. वह एशिया कप में टीम में लौटे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया. लेकिन, इस फॉर्मेट में वापसी के बाद से वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. तो, क्या टीम प्रबंधन दोबारा संजू सैमसन के नाम पर विचार कर सकता है. सैमसन इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

वहीं यशस्वी जायसवाल के नाम की भी चर्चा है. जायसवाल हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन आईपीएल में वह कमाल का खेलते हैं. उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. तो, क्या भविष्य के लिए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम पर विचार कर सकता है. गिल को तीनों फॉर्मेट में भविष्य का कप्तान माना जा रहा है. लेकिन वापसी के बाद जो उनका फॉर्म है, उसे लेकर सवाल तो उठने लगे हैं.

गिल अपनी वापसी से अभी तक कुल 14 पारियां खेल चुके हैं और दो बार ही वह 40 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. उन्होंने कोई हाफ सेंचुरी नहीं लगाई. उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रन का रहा है. यह उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में दुबई में बनाया था. गिल ने अपनी वापसी से अभी तक 23.90 के औसत से 263 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 142.93 का रहा है.

TRENDING NOW

शुभमन गिल ने इस साल सितंबर में आयोजित हुए एशिया कप से इस फॉर्मेट में वापसी की है. वह एक साल से ज्यादा समय से इस फॉर्मेट से बाहर चल रहे थे. लेकिन टेस्ट और वनडे टीम की कमान मिलने के बाद उनकी इस फॉर्मेट में भी बतौर उपकप्तान वापसी हुई है. हालांकि वह अब तक कोई खास छाप यहां नहीं छोड़ पाए हैं. अपनी वापसी के बाद से उन्होंने 13 पारियां खेल ली हैं और उनके नाम कोई फिफ्टी नहीं है. तब से वह सिर्फ दो ही बार 40+ का स्कोर बना पाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रहा है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में बनाया था. इतना ही नहीं वह इस दौरान 4 बार 5 रन (सिंगल डिजिट) या इससे कम के स्कोर पर आउट हुए हैं.