×

क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज खेलेंगे शुभमन गिल ? आया सबसे बड़ा अपडेट

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में चौका लगाने के दौरान चोटिल हुए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 1, 2025 4:34 PM IST

Shubman Gill fitness Update: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह ना सिर्फ कोलकाता टेस्ट से बाहर हो गए, बल्कि वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए. नौ दिसंबर से भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

शुभमन गिल के सोमवार से बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होने की उम्मीद है, गिल अपनी गर्दन की चोट की रिकवरी के लिए तुरंत रिहैब शुरू करेंगे. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सीओई टी20 फॉर्मेट के उपकप्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू करने की इजाजत दे सकता है.

कोलकाता टेस्ट में चोटिल हुए थे शुभमन गिल

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में चौका लगाने के दौरान चोटिल हुए थे, इसके बाद गिल दोबारा इस सीरीज में नहीं खेल सके. इसके बाद गिल अपनी गर्दन की चोट को लेकर सलाह लेने के लिए मुंबई में स्पेशलिस्ट के पास गए, उन्होंने अपने घर लौटने से पहले तीन दिन वहीं बिताए, इस बीच गिल ने अपना पर्सनल रिहैब जारी रखा, सोमवार को वह बेंगलुरु के लिए निकले.

06-07 दिसंबर को कटक पहुंच सकते हैं गिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी, अगले कुछ दिनों में इसके लिए भारतीय टीम के चुने जाने की उम्मीद है. शुभमन गिल ने अपनी रिकवरी पर कड़ी मेहनत की है, वह जल्द से जल्द मैदान पर लौटने के लिए बहुत उत्सुक हैं. सूत्रों ने क्रिकबज से कहा, गिल ने रिहैब प्रोसेस के दौरान बहुत मेहनत की है, अब वह सीओई में है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो गिल 6-7 दिसंबर तक कटक में होंगे, जब टी20 टीम के इकट्ठा होने की उम्मीद है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं, बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है.

TRENDING NOW

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर को कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में अगले मैच का आयोजन होगा. दोनों देश धर्मशाला में 14 दिसंबर को सीरीज का तीसरा मैच खेलेंगे. लखनऊ में 17 दिसंबर को सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा,जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में सीरीज के पांचवें मैच का आयोजन होगा.