add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS ENG: शुभमन गिल दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके, टेस्ट में पिछली 11 पारियों से खामोश है बल्ला

Shubman Gill flop in test cricket: शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में पिछली 11 पारियों से बल्ला खामोश है. पिछले 11 इनिंग में उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 28, 2024 1:40 PM IST

हैदराबाद. भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप शो जारी है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 23 रन बनाने वाले शुभमन गिल दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. पिछली 11 पारियों से टेस्ट क्रिकेट में गिल का बल्ला खामोश है.

हैदराबाद में खेले जा रहे पहल टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में दूसरी पारी में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. खराब फॉर्म की वजह से आलोचना का सामना कर रहे शुभमन गिल से दूसरी पारी में अच्छी पारी की उम्मीद थी, मगर गिल एक बार फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉम हॉर्टली ने किया गिल का शिकार

भारत की पारी के 12वें ओवर में टॉम हॉर्टली की फुलर गेंद जो ऑफ स्टंप पर आई थी, शुभमन गिल उसे डिफेंड करने गए लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर सिली प्वाइंट पर मौजूद ओली पोप की तरफ गई और उन्होंने घुटनों के बल झुकते हुए दोनों हाथों से कैच लपका. गिल ने दो गेंदों का सामना किया.

पिछली 11 पारियों से टेस्ट में खामोश है गिल का बल्ला

शुभमन गिल ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है, पिछले 11 टेस्ट में उन्होंने 19.22 की मामूली औसत से 173 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 36 रन रहा है.

पिछली 11 पारियों में शुभमन गिल का स्कोर

इंग्लैंड- 23, 0

साउथ अफ्रीका- 36, 10

साउथ अफ्रीका- 02, 26

वेस्टइंडीज- 10, 29

वेस्टइंडीज- 06

ऑस्ट्रेलिया-13,18