add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Ranji Trophy: दोनों पारियों में फ्लॉप रहे शुभमन गिल, पार्थ भुत ने चटकाए 10 विकेट, सौराष्ट्र ने पंजाब को हराया

सौराष्ट्र ने पंजाब को खेल के दूसरे दिन ही मात दी. पार्थ भुत ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में भी पांच विकेट चटकाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 23, 2026 6:20 PM IST

Saurashtra vs Punjab: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ दोनों इनिंग में निराश किया. पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे शुभमन गिल दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बना सके. सौराष्ट्र के लिए पार्थ भुत ने दोनों इनिंग में कमाल की गेंदबाजी की और कुल 10 विकेट चटकाए, जिससे सौराष्ट्र ने पंजाब को खेल के दूसरे ही दिन 194 रन से हरा दिया.

इस मैच की बात करें तो सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में सिर्फ 172 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी. जय गोहिल ने सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली थी, वहीं पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार ने छह विकेट चटकाए थे. 172 रन पर सिमटने के बाद सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर पंजाब को पहली पारी में सिर्फ 139 रन पर समेट दिया. प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. सौराष्ट्र के लिए पार्थ भुत ने पांच विकेट चटकाए, वहीं धमेंद्र सिंह जडेजा और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट अपने नाम किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सौराष्ट्र की टीम ने दूसरी पारी में प्रेरक मांकड के 56 रन, रविंद्र जडेजा के 46 रन, हेत्विक कोटक के 39 रन और पार्थ भुत के नाबाद 37 रन के मदद से 286 रन बनाए. पंजाब की टीम दूसरी पारी में 125 रन पर सिमट गई. पार्थ भुत ने दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किया, वहीं धमेंद्र सिंह जडेजा ने भी दूसरी पारी में पंजा खोला.

फ्लॉप रहे शुभमन गिल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे थे, मगर रणजी ट्रॉफी में उनका बल्ला खामोश रहा. शुभमन गिल पहली पारी में दो गेंदों पर खाता नहीं खोल सके, वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 14 रन (32 बॉल) निकले.

पार्थ भुत ने गेंद से बरपाया कहर

सौराष्ट्र के 28 साल के पार्थ भुत ने गेंद से कमाल दिखाया. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 10 ओवर में चार मेडन के साथ सिर्फ आठ रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. पार्थ भुत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.