सरफराज खान को शुभमन गिल से मिली खास घड़ी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
सरफराज खान को शुभमन गिल से मिली खास घड़ी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
शुभमन गिल ने सरफराज खान को एक खास गिफ्ट किया है. सरफराज खान ने खुद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 14, 2026 8:39 AM IST
sarfaraz-khan
Shubman Gill Gifted Sarfaraz Khan a Wrist WATCH: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने सरफराज खान को एक खास तोहफा दिया है. सरफराज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. गिल ने सरफराज को महंगी जी-शॉक घड़ी तोहफे में दी है. और इसकी तस्वीर खुद सरफराज ने ही पोस्ट की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस घड़ी के फोटो को साझा करते हुए गिल को शुक्रिया अदा किया है. सरफराज को गिल ने जो घड़ी गिफ्ट की है वह कैसिओ की G-Shock Full Metal 5000 Series GMW-B5000PG-9 बताई जा रही है. वेबसाइट पर इसकी कीमत 74,995 रुपये कही जा रही है.
घरेलू क्रिकेट में सरफराज खूब रन बना रहे हैं. हालांकि वह भारतीय टीम में लंबे वक्त से जगह नहीं बना पा रहे हैं. भारत के लिए वह आखिरी बार नवंबर 2024 में खेले थे. इसके बाद से वह भारतीय टीम में नहीं खेले हैं. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी अभी तक उनकी टीम में रीएंट्री नहीं हुई है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मुंबई के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी कमाल का खेल दिखाया. छह मैचों में उन्होंने 303 रन बनाए. उनका औसत 75.75 का रहा. और 157 उनका हाईएस्ट स्कोर रहा. कभी सरफराज की फिटनेस को लेकर काफी सवाल किए जाते थे लेकिन इस खिलाड़ी ने उस पर काफी काम किया. उन्होंने वजन भी कम किया और साथ ही अपने खेल को भी निखारते रहे.
सरफराज खान ने लगाई सबसे तेज लिस्ट ए हाफ सेंचुरी (AI नोटबुक एलएम फोटो)
सरफराज आईपीएल में भी 2023 के बाद से नहीं खेले थे. तब वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. इसके बाद वह दो सीजन आईपीएल में नहीं खेल पाए. हालांकि अब इस सीजन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. 16 दिसंबर 2025 को जेद्दा में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. आईपीएल में सरफराज ने कुल 50 मैच खेले हैं और 22.5 के औसत और 130.59 के स्ट्राइक-रेट से 585 रन बनाए हैं.
वहीं बात शुभमन गिल की करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 56 रन बनाए थे. गिल ने 71 गेंद पर यह पारी खेली थी. भारत ने 11 जनवरी को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य था जो उसने एक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया था. गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े थे. कोहली ने 93 रन बनाए थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज, बुधवार 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.
भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी. तीन मैचों की इस सीरीज के बाद 21 जनवरी से दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.