add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS SA: शुभमन गिल टी-20 सीरीज से बाहर ! नेट सेशन के दौरान लगी चोट

शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अब तक निराश किया है. उन्होंने पिछले तीन टी-20 मैच में उनके बल्ले से रन नहीं निकला है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2025 10:11 PM IST

Shubman Gill Ruled Out: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी-20 मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के ओपनर और उपकप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट की मुताबिक, गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिये सभी एहतियाती उपाय किये जा रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, शुभमन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से एक दिन पहले नेट में लंबे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया था, सत्र के आखिर में उनके पैर के अंगूठे पर चोट लग गई, उन्हें दर्द हो रहा था और वह लंगड़ा रहे थे, बुधवार को उनके लिए खेलना मुश्किल होता इसलिए वह टीम के साथ नहीं आए क्योंकि उनके इस मैच में खेलने की बहुत कम संभावना थी. उन्होंने कहा, ‘‘इस समय यह कहना मुश्किल है कि वह अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में गिल ने किया निराश

शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अब तक निराश किया है. उन्होंने पिछले तीन टी-20 मैच में उनके बल्ले से रन नहीं निकला है. वह पहले टी-20 मैच में चार रन बनाए थे, वहीं दूसरे टी-20 मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे. सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने 28 बॉल में 28 रन बनाए थे.

संजू सैमसन करेंगे पारी की शुरुआत

शुभमन गिल के टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे. सैमसन को टी-20 सीरीज के पहले तीन मैच में मौका नहीं मिल सका था, जिसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

टेस्ट सीरीज के दौरान भी चोटिल हुए थे शुभमन

शुभमन गिल इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान भी चोटिल हो गए थे. कोलकाता में पहले टेस्ट में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद वह पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में बैटिंग नहीं कर सके थे और वह गुवाहाटी टेस्ट में नहीं खेल सके थे, इसके बाद वह वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए. वह टी-20 सीरीज से टीम में वापस लौटे, मगर अब एक बार फिर वह चोटिल हो गए हैं.