WATCH: शुभमन गिल के हाथ पर लगी गेंद, कराहते हुए छोड़ी प्रैक्टिस

भारत और श्रीलंका के बीच सात अगस्त से होने वाले वॉर्म-अप मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल को हाथ पर गेंद लग गई. उन्होंने प्रैक्टिस छोड़ दी और हाथ पर आईस-पैक लगाते हुए देखे गए.

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 07, 2026, 08:55 AM IST

Published On Aug 07, 2026, 08:55 AM IST

Last UpdatedAug 07, 2026, 08:55 AM IST

Shubman Gill Injury

Shubman Gill Injury

श्रीलंका और भारत के बीच 7 अगस्त से तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. इससे पहले प्रैक्टिस के दौरान गुरुवार, 6 अगस्त को टीम के नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के साथ प्रैक्टिस के दौरान शुभमन के हाथ में दूसरी बार गेंद लगी. भारत और श्रीलंका के बीच सात अगस्त से वॉर्म-अप मैच खेला जाएग. गिल को पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए पेसर के सामने हाथ में गेंद लगी. इसके बाद उन्हें थोड़ा इलाज लेना पड़ा. गिल ने थोड़ी देर में दोबारा प्रैक्टिस शुरू कर दी.

टीम इंडिया ने इसके बाद फील्डिंग की कड़ी प्रैक्टिस की. शुभादीप घोष, जो टी. दिलीप की जगह भारत के नए फील्डिंग कोच बने हैं, ने खिलाड़ियों के साथ काम करना शुरू कर दिया. सेशन के अंत में उन्होंने खिलाड़ियों को कैच प्रैक्टिस भी करवाई. गिल स्लिप कैचिंग का अभ्यास कर रहे थे. उनके साथ ही देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल भी शामिल थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल ने इस दौरान उनके सिर के ऊपर से जा रही गेंद को कैच करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी उंगली से टकराती हुई दूर निकल गई. गिल ने फौरन अपना हाथ पकड़ लिया और इसका इलाज करवाने चले गए. इसके बाद गिल चोट पर बर्फ की सेंकाई करते हुए देखे गए.

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है. लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के चलते बाहर हो चुके हैं. वहीं साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर का खेलना भी अभी तक तय नहीं है.

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, औकिब नबी (बुमराह की जगह), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

  • साई सुदर्शन की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर होगी. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह सीरीज शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
  • * वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick