- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shubman Gill: If I get selected in playing XI, I won’t let that chance go
अगर प्लेइंग इलेवन में चुना गया तो मौके को हाथ से जाने नहीं दूंगा: शुभमन गिल
शुभमन गिल को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में जगह मिली है।
Published On Jan 14, 2019, 09:12 AM IST
Last UpdatedJan 14, 2019, 09:12 AM IST
Shubman Gill © Getty Images
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टी-20 टीम में शामिल हुए बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि वो इस मौके को जाने नहीं देना चाहते हैं। इंडिया-ए के लिए हाल के समय में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी अंडर-19 में भारत को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था।
ये भी पढ़ें: कौन हैं शुभमन गिल? टीम इंडिया के नए खिलाड़ी के बारे में जानें
गिल ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में खेलने से मुझे इसका फायदा मिलेगा। मैं वहां की परिस्थतियों से अवगत हो चुका हूं क्योंकि मैं इंडिया-ए के लिए और अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए वहां खेल चुका हूं।”
19 वर्षीय गिल अब सीनियर टीम के साथ खेलने और कप्तान विराट कोहली के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “मेरा एक ही लक्ष्य है कि अगर मैं प्लेइंग इलेवन में चुना जाता हूं तो मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता।”
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल, विजय शंकर लेंगे हार्दिक पांड्या और राहुल की जगह
युवा खिलाड़ी ने कहा, “मैं केवल यह देखूंगा कि वो (कोहली) कैसे अभ्यास करते हैं और किस तरह से वो अपनी फिटनेस पर काम करते हैं। मैं टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं।”
बीसीसीआई ने गिल और ऑलराउंडर खिलाड़ी शंकर को केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने एक टीवी शो के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण राहुल और पांड्या को सस्पेंड किया है।
(एजेंसी)