• Home
  • News
  • Shubman Gill Kagiso rabada Stars as Gujarat Titans Wins against KKR in IPL 2026

IPL 2026: शुभमन गिल की धमाकेदार पारी, केकेआर को मिली पांचवीं हार

केकेआर की इस सीजन छह मैच में पांचवीं हार है. केकेआर की टीम ने इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 11:20 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 11:20 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 11:20 PM IST

GT Win

GT Win

GT VS KKR: कागिसो रबाडा (तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (दो विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल के 50 बॉल में 86 रन की दमदार पारी से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दर्ज की है. गुजरात टाइटंस ने केकेआर को पांच विकेट से हरा दिया. केकेआर की इस सीजन छह मैच में पांचवीं हार है. केकेआर की टीम ने इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है.

गुजरात टाइटंस की टीम सीजन की तीसरी जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन पर समेट दिया. गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के अर्धशतक से इस टारगेट 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

गिल- सुदर्शन ने दिलाई गुजरात को विस्फोटक शुरुआत

181 रन के टारगेट के जवाब में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने गुजरात को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच 5.1 ओवर में 57 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. साई सुदर्शन ने 22 रन की पारी खेली और वह सुनील नरेन का शिकार बने. जोस बटलर ने 15 बॉल में 25 रन की विस्फोटक पारी खेली और वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.

हालांकि दूसरे छोर पर गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और आईपीएल 2026 का तीसरा अर्धशतक लगाया. वाशिंगटन सुंदर 13 रन की पारी खेलकर चक्रवर्ती का दूसरा शिकार बने. शुभमन गिल शतक की तरफ बढ़ रहे थे, मगर 86 रन के स्कोर पर वह अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव अरोड़ा की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने उनका शानदार कैच लपका. ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर रमनदीप सिंह का शिकार बने. राहुल तेवतिया (07 रन नाबाद) और शाहरुख खान (03 रन नाबाद) ने गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत दिला दी.

केकेआर ने पहले चार ओवर में गंवाए तीन विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले चार ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए. कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, जबकि अशोक शर्मा (45 रन पर दो विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (32 रन पर एक विकेट) ने अच्छा साथ दिया.

फॉर्म में लौटे कैमरन ग्रीन, जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन जो आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, वह फॉर्म में लौटे और शुरुआती झटकों के बाद पारी को संभाला और 55 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए. उन्होंने रोवमैन पॉवेल (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन और अनुकूल रॉय (नौ) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, जिससे केकेआर की टीम 180 रन तक पहुंच सकी. रहाणे खाता भी नहीं खोल सके. अंगकृष रघुवंशी ने आठ रन और अनुकूल राय ने नौ रन की पारी खेली. रिंकू सिंह का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके.

Editor's Pick