शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप भारतीय बल्लेबाज, केन विलियमसन ने भी लगाई लंबी छलांग

केन विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक और दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था. इसका उन्हें रैकिंग में लाभ हुआ है.

Edited By : Press Trust of India |Mar 22, 2023, 02:20 PM IST

Published On Mar 22, 2023, 02:20 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2023, 02:20 PM IST

Shubman gill Kane williamson

Shubman gill Kane williamson

भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वह भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर बने हुए हैं. विराट कोहली आठवें और रोहित शर्मा नौवें स्थान पर बने हुए हैं. वहीं टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन ने चार पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. मार्नस लाबुशेन टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कायम है. वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में मोहम्मद सिराज ने पहला पायदान गंवा दिया है.

मोहम्मद सिराज पहले स्थान से खिसके:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने वनडे गेंदबाजों के लिए बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शीर्ष स्थान से हटा दिया. आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी ऊपर की ओर बढ़कर सिराज के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये। स्टार्क ने भारत में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दो वनडे में प्रभावित किया था. सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 29 रन देकर तीन विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाने में मदद की थी। हालांकि वह दूसरे वनडे में काफी खर्चीले रहे, उन्होंने तीन ओवरों में 37 रन दे दिये जिससे वह शीर्ष रैंकिंग गेंदबाज का अपना स्थान गंवा बैठे.

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने कहा कि हेजलवुड ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान जून 2017 में हासिल किया था और जिस पर वह अगस्त 2022 तक काबिज रहे थे, वह पहली बार वनडे में नंबर एक गेंदबाज बने.

मोहम्मद शमी ने मुंबई में मैच विजयी स्पैल डाला था, वह भी पांच पायदान के फायदे से सूची में 28वें स्थान पर पहुंच गये.

केएल राहुल की नाबाद 75 रन की पारी ने भारत को खराब शुरूआत से उबरने में मदद की थ जिससे टीम ने पहले वनडे में पांच विकेट से जीत हासिल की थी। वह इस पारी की मदद से तीन पायदान के फायदे से 39वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर बने हुए हैं, वहीं ऑलराउंडर की सूची में रविंद्र जडेजा ने नंबर वन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट के ऑलराउंडर की सूची में दूसरे स्थान पर हैं.

केन विलियमसन ने टेस्ट रैकिंग में लगाई लंबी छलांग:

केन विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक और दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था. इसका उन्हें रैकिंग में लाभ हुआ है. उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाकर नंबर दो पर कब्जा कर लिया है. स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick