IND VS ENG: जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, छठी बार टेस्ट में बने शिकार

Shubman gill out: जेम्स एंडरसन ने छठी बार टेस्ट क्रिकेट में गिल को अपना शिकार बनाया, वहीं इस सीरीज में गिल दूसरी बार एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 08, 2024, 03:57 PM IST

Published On Mar 08, 2024, 03:57 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2024, 03:57 PM IST

Shubman Gill

(Photo credit-Twitter)

धर्मशाला. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने धर्मशाला टेस्ट में कमाल की सेंचुरी लगाई. इस युवा बल्लेबाज ने शुक्रवार को सीरीज के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. गिल ने अपने टेस्ट करियर की चौथी सेंचुरी लगाई. इस सीरीज में यह उनकी दूसरी सेंचुरी थी. गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन की एक गेंद ने उन्हें गच्चा दे दिया.

गिल मैच के पहले दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दिन का खेल समाप्त होनो वाला था. इस युवा बल्लेबाज ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 171 रन जोड़े. इस साझेदारी में 110 रन गिल ने बनाए. गिल ने आक्रमण और संयम का अच्छा परिचय दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

छठी बार एंडरसन का शिकार बने गिल

गिल हालांकि शतक बनाने के बाद बहुत ज्यादा देर नहीं खेल सके. इंग्लैंड के अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन ने लंच ब्रेक के कुछ ही समय बाद बोल्ड हो गए. जेम्स एंडरसन ने छठी बार टेस्ट क्रिकेट में गिल को अपना शिकार बनाया, वहीं इस सीरीज में गिल दूसरी बार एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए हैं.

गिल से पहले रोहित शर्मा भी सेंचुरी बनाकर आउट हुए थे. और जल्द ही गिल भी बोल्ड हो गए. रिवर्स गेंद अंदर आई. गिल गेंद की पिच तक नहीं पहुंचे और खड़े-खड़े ही खेलने लग गए. लेकिन गेंद ने बल्ले को छकाया और ऑफ स्टंप उखड़ गया. इसके साथ ही जेम्स एंडरसन ने 699वां विकेट हासिल किया.

इससे पहले इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 218 पर ऑल आउट हो गई थी. भारतीय स्पिनर्स के सामने इंग्लिश बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. कुलदीप यादव ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी लगाई. उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े थे.

Editor's Pick