'जो वह कर सकते हैं...', जीत के बाद शुभमन गिल ने यूं बांधे विराट कोहली की तारीफों के पुल
'जो वह कर सकते हैं...', जीत के बाद शुभमन गिल ने यूं बांधे विराट कोहली की तारीफों के पुल
Shubman Gill India vs New Zealand Virat Kohli: भारत की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 12, 2026 6:28 AM IST
Shubman-Gill-Virat-Kohli
वडोदरा: ‘विराट कोहली जो करते हैं उसे दोहराना आसान नहीं’. रविवार, 11 जनवरी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने इसी अंदाज में कोहल की तारीफ की. कोहली ने 93 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. वड़ोदरा में खेले गए इस मैच में कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 4 विकेट से जीता. टीम इंडिया ने बीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में मेहमान टीम को 300/8 के स्कोर पर रोकने के बाद 1 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
रनों का पीछा करते हुए गिल ने धीमी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद 71 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली. जीत के बाद कप्तान ने कहा, ‘रनों का पीछा करते हुए योगदान देना वाकई बहुत अच्छा लगता है. बतौर खिलाड़ी आपको मौजूदा परिस्थिति की मांग पर ध्यान देना होता है. मैं भी यही करने की कोशिश करता हूं.’
भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए. कोहली ने 91 गेंद पर 93 रन बनाए. कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का भी लगाया. कोहली की तारीफ में गिल ने कहा, ‘इस समय कोहली बल्लेबाजी को आसान बना रहे हैं. इन पिचों पर शुरुआत करना मुश्किल होता है. जो कोहली करते हैं, उसे दोहराना आसान नहीं है. उम्मीद है वह इसी तरह रन बनाते रहेंगे.’
दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है. भारतीय कप्तान ने साफ कर दिया है कि आने वाले मैचों में प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘टीम में रोटेशन को लेकर बात करें तो पिछली सीरीज में अर्शदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया था और सिराज उस सीरीज का हिस्सा नहीं थे. आगामी वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए हम सभी को मौके देना चाहते हैं, खासकर जब आगे बहुत ज्यादा वनडे मैच नहीं हैं.’
दूसरी ओर, मुकाबला गंवाने के बाद कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा, ‘हमें अपनी कोशिश पर गर्व हो सकता है. हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को आखिरी ओवर तक टक्कर दी और उन पर दबाव बनाया. बेशक, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम ठीक करना चाहेंगे. अगर हम 20 या 30 रन और बना लेते, यानी 320 या 330 के करीब, तो मैच बिल्कुल अलग हो सकता था. हमारे बल्लेबाजों ने काफी अनुभव और धैर्य दिखाया है. मिशेल लंबे समय से शानदार फॉर्म में हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हम मैच बदलने वाले पलों के बारे में बहुत बात करते हैं, और हालांकि हमने आज कुछ चीजें अच्छी कीं, लेकिन एक या दो मौके ऐसे थे जिन पर हम विचार करेंगे. भारत में फ्लडलाइट्स में खेलना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमने अपने लिए बहुत ऊंचे मानक तय किए हैं और हम उन्हें हासिल करने की कोशिश करते रहेंगे.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.