गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, इस खिलाड़ी को किया गया रिलीज
गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, शुभमन गिल को किया गया रिलीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 21, 2025 1:30 PM IST
Team India
Shubman Gill released: भारत के कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे मैच से पहले शुक्रवार को टेस्ट टीम से रिलीज़ कर दिया गया. कोलकाता में पहले टेस्ट की पहली पारी में बैटिंग करते समय गिल की गर्दन में ऐंठन आ गई थी और व्हिपलैश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
गिल की गैरमौजूदगी में दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी भारत के कीपर-बैटर ऋषभ पंत करेंगे.
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बयान में कहा गया है कि गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई, वह 19 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी गए.
उन्होंने कहा कि बदकिस्मती सेवह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे और अपनी चोट की आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे
बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने गुरुवार को कहा था, हम नहीं चाहते कि खेल के दौरान ऐंठन दोबारा हो.
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे गिल
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गिल को अस्पताल ले जाया गया था, जहां भारत की पहली पारी में केवल तीन गेंदें खेलने के बाद चार रन बनाने के बाद मासपेशियों में खिंचाव के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. तीसरे दिन की सुबह, बीसीसीआई ने पुष्टि की कि वह मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था. कोलकाता टेस्ट में भारत की दूसरी इनिंग में गिल बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.
TRENDING NOW
वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर
समझा जाता है कि गिल को पूरी तरह से उबरने में दस से ज्यादा दिन का समय लग सकता है, उन्हें 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से भी बाहर भी बैठना पड़ सकता है. गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत वनडे टीम की कमान संभाल सकते हैं, क्योंकि श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.