• Home
  • News
  • Shubman Gill Sai Sudharsan creates history by a Pair in IPL against Rajasthan royals

IPL 2026: शुभमन गिल- साई सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास, IPL में किया बड़ा कारनामा

साई सुदर्शन ने 36 बॉल में 55 रन (06 चौके, 02 छक्के) और शुभमन गिल ने 44 बॉल में 84 रन (09 चौके, 03 छक्के) की पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 09, 2026, 10:05 PM IST

Published On May 09, 2026, 10:05 PM IST

Last UpdatedMay 09, 2026, 10:05 PM IST

Shubman Gill Sai Sudharsan

Shubman Gill Sai Sudharsan

आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया. दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली.

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 36 बॉल में 55 रन (06 चौके, 02 छक्के) और शुभमन गिल ने 44 बॉल में 84 रन (09 चौके, 03 छक्के) की पारी खेली. गिल-सुदर्शन आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के मामले में गुजरात टाइटंस की तरफ से ‘नंबर-1’ जोड़ी बन गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संयुक्त रुप से टॉप पर पहुंची गिल- सुदर्शन की जोड़ी

किसी भी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा बार बतौर ओपनिंग जोड़ी शतकीय साझेदारी के मामले में भी गिल- सुदर्शन संयुक्त रूप में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. इनसे पहले डेविड वॉर्नर-शिखर धवन और अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड की जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बतौर ओपनर 6-6 बार शतकीय साझेदारी कर चुकी हैं. इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 5-5 सझेदारियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं

IPL में किसी जोड़ी की तरफ से सबसे ज़्यादा 100 प्लस ओपनिंग पार्टनरशिप:

6 – शिखर धवन और डेविड वॉर्नर (SRH)

06 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (SRH)

6 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल (GT)*

5 – जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर (SRH)

5 – फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB)

विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी

आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारियों के मामले में साई सुदर्शन और शुभमन गिल संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इन दोनों खिलाडियों ने 9 बार यह कारनामा किया है. इनके अलावा विराट कोहली और क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से 9 बार ऐसा कर चुके हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने 10 बार शतकीय साझेदारी हुई है.

IPL में किसी भी विकेट के लिए किसी जोड़ी की तरफ से सबसे ज़्यादा 100 प्लस की पार्टनरशिप:

10 – विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (RCB)

9 – विराट कोहली और क्रिस गेल (RCB)

9 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल (GT)

जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 230 रन का टारगेट

कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर गिल ने बाएं पैर में परेशानी के बावजूद 44 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से तेजतर्रार 84 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की सहायता से 55 रन की उपयोगी पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

पारी के अंतिम ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया ने चार गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. तेवतिया ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़े, जिससे टीम ने 21 रन बटोरे और मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया.

Editor's Pick