IND VS AFG: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट जाएगा शिखर धवन का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है. शुभमन गिल भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 12, 2026, 05:44 PM IST

Published On Jun 12, 2026, 05:44 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2026, 05:44 PM IST

Shubman Gill Record

Shubman Gill Record

भारत और अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शनिवार को आमने-सामने होगी. यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है. शुभमन गिल भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

शुभमन गिल के नाम 61 इनिंग में 2953 रन है, अगर वह पहले वनडे मैच में 47 और रन बना लेते हैं तो वह भारत के लिए सबसे कम इनिंग में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. वह शिखर धवन (72 इनिंग) को पीछे छोड़ देंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाशिम अमला के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड है. हाशिम अमला ने 57 इनिंग में यह कारनामा किया था. शुभमन गिल के पास इस लिस्ट में नंबर दो पर जगह बनाने का मौका है.

सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले प्लेयर्स

हाशिम अमला- 57 इनिंग

शाई होप/ फखर जमान/इमाम उल हक- 67 इनिंग

बाबर आजम- 68 इनिंग

विवियन रिचर्ड्स- 69 इनिंग

गॉर्डन ग्रीनिज/ गैरी कर्स्टन/ शिखर धवन/जो रूट/ जॉनी बेयरस्टो- 72 इनिंग

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड- न्यूजीलैंड सीरीज के बीच किया ऐलान

वर्ल्ड कप की तैयारी करने उतरेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी. इस सीरीज में जहां रोहित शर्मा की मैच फिटनेस की परीक्षा होगी, वहीं चोटिल हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी कड़ी नजर रहेगी. विश्व कप से पहले भारत को लगभग 25 वनडे मैच खेलने हैं, जिससे टीम को खिलाड़ियों और अलग-अलग संयोजन आजमाने का पर्याप्त मौका मिलेगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने तीन वनडे सीरीज खेली हैं जिनमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा था, मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर वह इस रिकॉर्ड में सुधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे.

वहीं अफगानिस्तान की टीम 2023 में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा जब वह सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया था.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

Editor's Pick