सारा अली के साथ रेस्टोरेंट में नजर आए शुभमन गिल, Twitter पर शेयर हो रहे Funny मीम्स

शुभमन गिल का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से भी जोड़ा जाता रहा है। 

Edited By : Vanson Soral |Aug 30, 2022, 05:40 PM IST

Published On Aug 30, 2022, 05:40 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2022, 05:40 PM IST

Twitter

नई दिल्ली: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन को लेकर नहीं बल्कि वजह कुछ और है। हाल ही में वह बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक रेस्तरां में देखे गए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना है। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तक यह लिस्ट बहुत लंबी है। अब सोशल मीडिया पर शुभमन और सारा अली खान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन और सारा अली का यह फोटो दुबई के रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मीम्स बना रहे हैं। बता दें, शुभमन गिल का नाम इससे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता रहा  है। यहां देखें कुछ मजेदार मीम्स जो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल….

गौरतलब है कि शुभमन गिल एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। गिल हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की ओर से खेलते नजर आए थे जहां उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया।

 

Editor's Pick