add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: बाज की नजर और चीते जैसी छलांग, शुभमन गिल ने हैरतअंगेज कैच पंत पर लगाया ब्रेक

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने फील्डिंग में कमाल करते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ा. गिल के कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - September 5, 2024 2:09 PM IST

दलीप ट्रॉपी 2024 की शुरुआत आज से हो गई है. टूर्नामेंट के पहले दौर में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया.

शुभमन गिल ने मुकाबले में इंडिया बी के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का हैरतअंगेज कैच पकड़ा. गिल का यह कैच देख मैदान में मौजूद हर कोई दंग रह गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल ने फील्डिंग में किया कमाल

शुभमन गिल की यह शानदार फील्डिंग इंडिया बी टीम की पहली पारी के 36वें ओवर में देखने को मिली. इंडिया ए की ओर से यह ओवर आकाशदीप सिंह डाल रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत सामने की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे. हालांकि वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में चली गई. गेंद को हवा में देख शुरुआत में ऐसा लगा कि यह फील्डर से दूर रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने गेंद पर नजर बनाए रखते हुए उसके पीछे दौड़े.

शुभमन गिल ने गेंद को गिरने से पहले अपने पीछे ओर शानदार डाइव लगाते हुए हवा में हैरतअंगेज कैच पकड़ा. गिल का कैच देख ऋषभ पंत भी हैरत में नजर आए. शुभमन गिल के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को शुभमन गिल की फील्डिंग का वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

मुश्किल में इंडिया बी की स्थिति

मुकाबले की बात करें तो इसमें इंडिया ओ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल का यह फैसला सही साबित हुए और इंडिया बी टीम के 7 विकेट 100 रन के अंदर गिर गए हैं. इंडिया बी की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बनाया है. जायसवाल ने 30 रन की पारी खेली है.