- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shubman gill to take over india odi captaincy after Rohit sharma Says Mohammad Kaif
रोहित की जगह यह खिलाड़ी होगा अगला वनडे कप्तान, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, उन्होंने टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है, जब आप एक युवा टीम के साथ खेलते हैं, तो आपको दोनों काम करने होते हैं.
Published On Aug 06, 2025, 10:16 AM IST
Last UpdatedAug 06, 2025, 10:16 AM IST
Team India
Mohammad Kaif on India ODI Captaincy: भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया. शुभमन गिल ने शानदार कप्तानी के साथ- साथ इस सीरीज बल्ले से भी खूब रन बनाए. गिल की कप्तानी की तारीफ भी हो रही है, वहीं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अब शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है.

शुभमन गिल को जल्द मिलेगी वनडे टीम की कप्तानी: कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, गिल को वनडे की कप्तानी भी मिलेगी क्योंकि हमें नहीं पता कि रोहित शर्मा कब तक वनडे कप्तान बने रहेंगे, गिल कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

गिल ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया: कैफ
मोहम्मद कैफ ने कहा, वह लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में रन बनाते हैं, उन्होंने टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है, जब आप एक युवा टीम के साथ खेलते हैं, तो आपको दोनों काम करने होते हैं और गिल वह कर रहे हैं.

इंग्लैंड सीरीज में दोनों हाथों से मौके बनाए: कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, कप्तान के तौर पर शुभमन गिल ने इंग्लैंड सीरीज में दोनों हाथों से मौके बनाए. एक युवा कप्तान, एक युवा टीम के साथ, भारी दबाव में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पहुंचा था और एक समय ऐसा भी आया जब उनकी तुलना सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से की जाने लगी.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड सीरीज में बनाए थे 754 रन
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पांच मैचों की 10 पारियों में 75.4 के औसत से 754 रन बनाए थे, उन्होंने एक दोहरा शतक सहित कुल 4 शतक लगाए, बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 269 रनों की शानदार पारी खेली थी.

शुभमन गिल का वनडे में भी है शानदार रिकॉर्ड
शुभमन गिल का वनडे में भी रिकॉर्ड काफी शानदार है. शुभमन गिल ने 55 वनडे मैच की 55 इनिंग में 59.04 की औसत के साथ 2775 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में एक दोहरा शतक के साथ आठ शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं.