add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न सूर्या, न अभिषेक , इस युवा क्रिकेटर को सम्मानित करेगा BCCI, राहुल द्रविड़ को भी खास मिलेगा पुरस्कार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को एक बड़ा इनाम देगा. और इसके लिए खिलाड़ी का चयन हो लगभग हो चुका है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 12, 2026 3:53 PM IST

नई दिल्ली: शुभमन गिल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं थे. इससे वह जाहिर तौर पर निराश जरूर होंगे. लेकिन अब टीम इंडिया के इस युवा सितारे को बड़ा इनाम मिलने वाला है. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से एक खास सम्मान दिया जा सकता है. गिल को बीसीसीआई से ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना जाना तय है. यह पुरस्कार 15 मार्च को दिया जाएगा.

गिल भले ही टी20 फॉर्मेट में नियमित रूप से न खेलते हों. लेकिन वनडे और टेस्ट में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने भारत के लिए कई उपयोगी और यादगार पारियां खेलीं हैं. बीते साल तो वह शानदार फॉर्म में थे. और इसी वजह से बोर्ड की ओर से उन्हें यह इनाम दिया जाना तय है. गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाए. इग्लैंड दौरे पर उन्हें पहली बार कप्तानी सौंपी गई थी. पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 754 रन बनाए. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भी भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 188 रन बनाए और इस तरह से वर्ष 2025 में वनडे में कुल 490 रन बनाए. गिल ने कुल मिलाकर तीनों फॉर्मेट में 49 के औसत से 1,764 रन बनाए, जिसमें सात सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी शामिल हैं.

हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में थे. आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए.

गिल के साथ ही भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को सम्मानित किया जाना है. द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया जाएगा. उनके मुख्य कोच रहते हुए भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन का पुरस्कार मिलने की संभावना है.

द्रविड़ का कार्यकाल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया था. लेकिन एक विरासत बनाई. भारतीय टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत को राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया था. उन्होंने कहा था कि द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट को यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.