add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shubman Gill ने की साथी क्रिकेटर रॉबिन बिन्ज के पिता से मुलाकात, एयरपोर्ड पर गार्ड की करते हैं नौकरी

रांची: शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रांची टेस्ट मैच के बाद बड़ा दिल दिखाया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्होंने गुजरात टाइटंस की टीम के नए खिलाड़ी रॉबिन मिन्ज के पिता से मुलाकात की. सेना से रिटायर्ड हैं और इस हवाई अड्डे पर बतौर सुरक्षा अधिकारी काम कर रहे हैं. इस सुपरस्टार बल्लेबाज की...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 29, 2024 11:35 AM IST

रांची: शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रांची टेस्ट मैच के बाद बड़ा दिल दिखाया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्होंने गुजरात टाइटंस की टीम के नए खिलाड़ी रॉबिन मिन्ज के पिता से मुलाकात की. सेना से रिटायर्ड हैं और इस हवाई अड्डे पर बतौर सुरक्षा अधिकारी काम कर रहे हैं. इस सुपरस्टार बल्लेबाज की इस बात की तारीफ सभी खुले दिल से कर रहे हैं.

यह स्टार बल्लेबाज पहली बार आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर रॉबिन मिन्ज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिन्ज के साथ तस्वीर साझा की. 48 वर्षीय फ्रांसिस ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा है. उन्हें खरीदने के लिए टीमों में काफी प्रतिस्पर्धा भी देखी गई. रॉबिन इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाला पहले आदिवासी क्रिकेटर भी बनेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘रॉबिन बिन्ज के पिता से मिलकर गर्व का अहसास हो रहा है. आपकी यात्रा और परिश्रम प्रेरणादायी है. आपसे आईपीएल में मिलने का इंतजार रहेगा.’

गिल ने फ्रांसिस जेवियर के साथ काफी वक्त बिताया. जेवियर रांची एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. 21 वर्षीय रॉबिन को गुजरात टाइटंस के लिए मौका मिल सकता है. दो साल के अपने सफर में इस टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.

रॉबिन का क्रिकेट सफर बहुत गैरपरंपरागत तरीके से शुरू हुआ. पिता ने देखा कि उनका बेटे की दिलचस्पी स्टिक से छोटे पत्थरों को मारने में है. उन्होंने रॉबिन को लकड़ी का बैट बनाकर दिया. आर्थिक परेशानियों के बावजूद फ्रांसिस ने यह सुनिश्चित किया कि उनके बेटे को सभी आवश्यक सामान मिलता रहे. रॉबिन को रांची का गेल कहा जाने लगा. वजह उनका आक्रामक स्टाइल था. रॉबिन को वहां तक पहुंचाने में परिवार ने बहुत बलिदान दिया है.

2023 में आईपीएल की नीलामी के दौरान सब बदल गया. बिन्ज का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था. लेकिन मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उन्हें हासिल करने की जंग छिड़ गई. आखिर में गुजरात टाइटंस ने उन्हें बेस प्राइस से 18 गुना अधिक दाम देकर खरीदा.