पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा- उम्मीदों के दबाव से प्रभावित हो रहा है शुबमन गिल का करियर

शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Edited By : India.com Staff |May 10, 2021, 08:38 PM IST

Published On May 10, 2021, 08:38 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2021, 08:38 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) पर अधिक उम्मीदों का दबाव भारी पड़ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज शुबमन आईपीएल 2021 के सीजन में अपना प्रभाव दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि आईपीएल के इस संस्करण को कोरोना के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया है।

शुबमन ने आईपीएल के पिछले सीजन के 14 मैचों में 440 रन बनाए थे लेकिन वह कोरोना से बाधित इस सीजन के सात मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके थे। हालांकि यह टूर्नामेंट बीच में ही स्थगित किया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गावस्कर ने कहा, “शुबमन के लिए मैंने जो महसूस किया है वो ये कि अचानक उन पर उम्मीदों का काफी दबाव आ गया है। इससे पहले वो अलग थे। वो युवा हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके प्रदर्शन के बाद उन पर स्कोर करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हो सकता है कि यही उम्मीदों का दबाव उन पर भारी पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, “शुबमन को रिलेक्स करने की जरूरत है। वो 21 साल के बच्चे हैं। कई बार असफलता मिलती है और उन्हें इससे सीख लेने की जरूरत है। उन्हें ओपन आकर खुलकर खेलना है वो भी बिना किसी उम्मीदों के। अगर वो अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं तो रन अपने आप बनेंगे।”

शुबमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Editor's Pick