This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टीम इंडिया के सिलेक्टर्स की घोषणा, महज 8 मैच खेलने वाली खिलाड़ी को चुना गया
51 वर्ष की श्यामा साव ने 1995 में तीन टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करके दो अर्धशतक लगाये और पांच विकेट लिये.
Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 19, 2023 7:20 PM IST

मुंबई। बंगाल और रेलवे की पूर्व क्रिकेटर श्यामा साव को सोमवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय चयन समिति में चुना गया जो मिठु मुखर्जी की जगह लेंगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ क्रिकेट सलाहकार समिति ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिये आवेदनों पर विचार किया.’’
बायें हाथ की बल्लेबाज और बायें हाथ की तेज गेंदबाज 51 वर्ष की साव ने 1995 में तीन टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करके दो अर्धशतक लगाये और पांच विकेट लिये. घरेलू सर्किट में साव ने बंगाल के लिये 1985 से 1997 के बीच में खेला और 1998 से 2002 के बीच रेलवे का प्रतिनिधित्व किया. वह दो बार बंगाल के चयनकर्ता भी रही.
मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है जो सितंबर 2020 में नियुक्त हुई थी. उन्होंने एन श्रीनिवासन के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते दो साल का कार्यकाल पूरा किया था.
? NEWS ?: BCCI announces Women’s Selection Committee & Junior Cricket Committee appointments.
The CAC has unanimously recommended Ms Shyama Dey Shaw and Mr VS Thilak Naidu for the said positions.
More Details ?https://t.co/EGKhomrBE1
— BCCI (@BCCI) June 19, 2023
बीसीसीआई ने वी एस तिलक नायडू को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नायडू ने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में कर्नाटक, दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. वह जूनियर चयन समिति में एस शरत की जगह लेंगे जो अब सीनियर चयन समिति का हिस्सा हैं.
TRENDING NOW
महिला सिलेक्शन कमिटी: नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्गरेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटचा, श्यामा डे शॉ.
जूनियर क्रिकेट कमिटी: वीएस तिलक नायडू (चेयरपर्सन), राणादेव बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल, कृष्ण मोहन.
