• Home
  • News
  • Siddharth Mallya not Happy With IPL down Video of him Celebrating 2025 Trophy Won

कभी टीम के मालिक थे, अब जश्न का वीडियो भी हटवा दिया- माल्या की इस हालत पर क्या ही कहेंगे

RCB की जीत का जश्न उसके फैंस ने खूब मनाया. इसमें टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ भी शामिल थे. हालांकि सिद्धार्थ इस बात को लेकर नाराज हैं कि आईपीएल ने कॉपीराइट का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनका यह वीडियो डिलीट करवा दिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 10, 2025, 01:10 PM IST

Published On Jun 10, 2025, 01:10 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2025, 01:10 PM IST

RCB won IPL Siddharth Mallya video down by ipl

RCB won IPL Siddharth Mallya video down by ipl

नई दिल्ली: जून की तीन तारीख को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता था. इसके साथ ही फैंस का साल 2008 से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया था. आरसीबी के चाहने वाले खुशी से झूम उठे थे.

आरसीबी की जीत का जश्न सिर्फ उसके फैंस ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मनाया. आरसीबी की जीत का जश्न मनाने वाले लोगों में टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी शामिल थे. सिद्धार्थ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. लेकिन यह वीडियो पोस्ट करना उन्हें भारी पड़ गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिद्धार्थ को यह वीडियो डिलीट करना पड़ा. वजह- कॉपीराइट का उल्लंघन.

एक वीडियो में सिद्धार्थ ने बताया कि कॉपीराइट मसले के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करने के लिए अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया था.

सोमवार को उन्होंने अपने हिस्से की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला कि आईपीएल अधिकारियों ने इंस्टाग्राम से वह वीडियो हटाने के लिए कहा था.

इस वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं, ‘कुछ कारणों से इंस्टाग्राम ने उस वीडियो हटाने और मुझे ऐप इस्तेमाल करने से बैन कर दिया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह बैन कल हटाया गया. जब मैं इसकी तह में गया तो मुझे पता चला कि वह वीडियो इसलिए हटाया गया था क्योंकि आईपीएल ने इसकी शिकायत की थी. और यह कहा था कि मैंने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है. यह समझना मेरे लिए बिलकुल ही मुश्किल है. यह वीडियो एक मिनट से कम का है और इसमें मैं और मेरी भावनाएं हैं. यह अजीब है क्योंकि इसने मुझे सेलिब्रेट करने और फैंस के साथ बात करने के मौके से वंचित कर दिया. मैं इसे लेकर नाराज हूं और आईपीएल की ओर से यह वाकई बुरी बात है. जिंदगी ऐसी ही है.’

RCB की आईपीएल 2025 में जीत के बाद माल्या ने अपना एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में मिली जीत के बाद खुशी मना रहे थे. इस क्लिप में पीछे टीवी पर प्रसारण चल रहा था. इसे ही कॉपीराइट कॉन्टेंट माना गया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick