- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Side strain rules Jayant Yadav out of Quadrangular series
इंडिया बी को लगा झटका, मांसपेशियों में खिंचाव क कारण जयंत यादव सीरीज से बाहर
इंडिया ए, इंडिया बी, ऑस्ट्रेलिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच क्वाड्रैंगुलर सीरीज खेली जा रही है।
Published On Aug 26, 2018, 10:00 AM IST
Last UpdatedAug 26, 2018, 10:00 AM IST
Jayant Yadav (File Photo) © AFP
इंडिया ए, इंडिया बी, ऑस्ट्रेलिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली जा रही ये सीरीज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी बीच खबर आई है कि इंडिया बी की तरफ से खेल रहे हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव चोटिल हो गए हैं।
बीसीसीआई की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। बीसीसीआई का कहना है कि जयंत की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। ऐसी स्थिति में उन्हें रिहैब के लिए बैंगलोर स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जयंत यादव को अभी रिहैब के लिए नहीं भेजा गया तो आने वाले दिनों में उनकी समस्या बढ़ भी सकती है। ऐसे में बीसीसीआई और जयंत यादव कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेंगे।
बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने जयंत यादव की जगह इंडिया बी की टीम में जलज सक्सेना को शामिल किया है। बता दें कि शनिवार को इस सीरीज का सातवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेला गया, जिसमें आस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड 110(117) ने शतकीय पारी खेल अपनी टीम को 32 रन से जीतने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले 23 अगस्त को इंडिया बी ने साउथ अफ्रीका ए को 30 रन से मात दी थी।