add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान की सिदरा अमीन ने रचा कीर्तिमान, बनाया महिला ODI क्रिकेट का 5वां सबसे बड़ा स्कोर

सिदरा अमीन वनडे में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से वनडे का सर्वोच्च रिकॉर्ड जावेरिया खान के नाम था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 4, 2022 9:09 PM IST

Pakistan Women vs Ireland Women, 1st ODI: आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच 4 नवंबर यानी शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला गया जिसमें मेजबान टीम की सलामी बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया। ये बल्लेबाज हैं सिदरा अमीन जिन्होंने 151 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 176 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए बड़ा कीर्तिमान बना दिया।

दरअसल, सिदरा अमीन महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में 5वीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाली क्रिकेटर बन गईं हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली एशियाई महिला क्रिकेटर हैं। इस मामलें में भारत की दीप्ति शर्मा पहले नंबर पर हैं। दीप्ति के नाम वनडे में 188 रनों की पारी खेलने का कारनामा दर्ज है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

यही नहीं, सिदरा अमीन वनडे में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से वनडे का सर्वोच्च रिकॉर्ड जावेरिया खान के नाम था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2015 में नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के नाम पर हैं। उन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रन बनाए थे।

महिला वनडे क्रिकेट में टॉप-5 सबसे बड़ी पारी

  • 232*- अमेलिया केर (NZ)
  • 229*- बेलिंडा क्लॉर्क (AUS)
  • 188- दीप्ति शर्मा (IND)
  • 178*- चमारी अट्टापट्टू (SL)
  • 176*- सिदरा अमीन (PAK)