×

बाबर को हराने वाले सिंकदर रजा ने कोहली को भी छोड़ा पीछे

सिकंदर रजा जहां एसोसिएट टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, इस साल फुल मेंबर टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले क्रिकेटर हैं सूर्यकुमार यादव।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 28, 2022 2:01 PM IST

ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 के 24वें मुकाबले में जबरदस्त ड्रॉमा देखने को मिला। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। ये मुकाबला आखिरी गेंद तक खिंचा और अंत में जिम्बाब्वे बाजी मारने में सफल रहा। जिम्बाब्वे की इस शानदार जीत के हीरो रहे सिकंदर रजा जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। रजा ने शान मसूद, हैदर अली और शादाब खान का शिकार किया। इसके अलावा रजा ने शाहीन अफरीदी को रन आउट भी किया। इस तरह सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।

साल 2022 में रजा 7वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड् जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली ने साल 2016 में 6 बार T20I क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

एक साल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड्स (T20I)

  • 7 – सिकंदर रजा (2022)*
  • 6 – विराट कोहली (2016)
  • 6 – दिनेश नाकरानी (2021)

सिकंदर रजा के बाद इस साल दूसरे सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले क्रिकेटर हैं सूर्यकुमार यादव। सूर्या इस साल 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

2022 में T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (पूर्ण सदस्य):

TRENDING NOW

  • 7- सिकंदर रजा
  • 5 – सूर्यकुमार यादव
  • 4 – कुसल मेंडिस
  • 4 – मोहम्मद रिजवान
  • 4 – ग्लेन फिलिप्स

एक T20 WC में प्लेयर ऑफ द मैच

  • सिकंदर रजा – 3* (2022)
  • विराट कोहली – 2 (2016)