जिम्‍बाब्‍वे ने अपने दिग्‍गज खिलाड़ी पर की कार्रवाई, केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर

पिछले अनुबंध की शर्तो का उल्लंघन करने के कारण ये कार्रवाई की गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 09, 2018, 07:25 PM IST

Published On Sep 09, 2018, 07:25 PM IST

Last UpdatedSep 09, 2018, 07:25 PM IST

Sikandar Raza © AFP

Sikandar Raza (File Photo) © AFP

जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले सिकंदर रजा के लिए रविवार को एक बुरी खबर आई। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 32 साल के रजा को अपने केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट बोर्ड के पिछले अनुबंध की शर्तो का उल्लंघन करने के कारण रजा के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो वेबसाइट के अनुसार, सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे बोर्ड से बिना इजाजत इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में हिस्सा लिया। नियम के मुताबिक विदेश में खेलने से पहले अपने बोर्ड से एनओसी लेना सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य है। सिकंदर रजा ने जिम्‍बाब्‍वे बोर्ड के समक्ष एनओसी के लिए बाद में आवेदन दिया लेकिन उसे नकार दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल करते समय बोर्ड केवल उनके आंकड़े, फिटनेस और प्रदर्शन को ही नहीं देखता बल्कि यह भी देखता कि खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के प्रति कितना वफादार और अनुशासित है। दुर्भाग्य से रजा हर पहलू पर खरे नहीं उतरते जिसके कारण अनुबंध समिति ने उन्हें इस बार सूची से बाहर करने का निर्णय लिया। इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो अपने देश के प्रति लगातर पेशेवर रवैया अपनाते हैं।” हालांकि, बोर्ड ने रजा की टीम में वापसी के सारे रास्ते खोल रखे हैं।0

जिम्‍बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने कहा, “केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल न हो पाने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय चयन समिति के विवेकाधिकार के अुनसार टीम में जगह दी जा सकती हैं। समिति खिलाड़ी को चुनने से पहले कई कारकों पर विचार करती है।” रजा अब तक जिम्बाव्बे के लिए 10 टेस्ट और 85 वनडे मैच खेल चुके हैं।

Editor's Pick