add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: धोनी की CSK में धाकड़ गेंदबाज ने मारी एंट्री, काइल जैमीसन की लेंगे जगह

IPL 2023 का 31 मार्च से आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 19, 2023 11:36 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला को साइन किया है. जैमीसन, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा था.

IPL ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि मगाला ने साउथ अफ्रीका के लिये महज चार T20I मैच खेले हैं लेकिन घरेलू T20 मैचों में वह काफी वर्षों से नियमित रूप से विकेट झटकने वाले गेंदबाज रहे हैं. वह सीएसके से अपने 50 लाख रुपये के ‘बेस प्राइस’ से जुड़ेंगे. ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

28 साल के जेमीसन ने 9 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 9 विकेट है. वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं. जैमीसन काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. उन्होंने पिछला टेस्ट जून 2022 में खेला था. इसके बाद से ही चोट के कारण उनकी वापसी का समय बढ़ता ही जा रहा है.

TRENDING NOW

IPL 2023 का 31 मार्च से आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजरें 5वें खिताब पर लगी है.