ICC ODI रैंकिंग में 34 साल में सबसे में नीचे पहुंची ऑस्ट्रेलिया, कप्तान बोले...

सोमवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा रैंकिंग में पांच बार की विश्व विजेता छठे स्थान पर आ गई है।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 18, 2018, 06:11 PM IST

Published On Jun 18, 2018, 06:11 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2018, 06:11 PM IST

Australia coach in Justin Langer © Getty Images

बुरे दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम वनडे रैंकिंग में अपने 34 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। सोमवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा रैंकिंग में पांच बार की विश्व विजेता छठे स्थान पर आ गई है।

ऑस्ट्रेलिया इस समय इंग्लैंड के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया को पांचवें स्थान पर वापस आने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में से कम से कम एक मैच जीतना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट डॉट कॉम डॉय एयू के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया 1984 में छठे स्थान पर थी। मौजूदा विश्व विजेता पिछले दो साल से कम में नंबर-1 से छठे स्थान पर आ गई है। उसके बुरे दौर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 5-0 की हार से हुई।
वहां से ऑस्ट्रेलिया ने 15 वनडे मैचों में से सिर्फ 13 मैच जीते हैं। इस दौरान वो न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड से लगातार तीन द्विपक्षीय सीरीज हारी है। साथ ही चैम्पियंस ट्रॉफी में भी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी। इंग्लैंड, भारत और दक्षिण

अफ्रीका वनडे रैंकिंग में क्रमश: पहले तीन स्थान पर हैं।

इससे पहले दिसंबर 1997 के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे कम रैंकिंग है। इस साल स्टीव वॉ ने मार्क टेलर की जगह वनडे टीम की कमान संभाली थी।

कप्तान टिम पेन ने इंग्लैंड से मिली लगातार हार के बाद भी टीम का हौसला बढ़ाने वाला बयान दिया है। उनका कहना था कि ”हम जानते हैं हमारे सामने बहुत बड़ा लक्ष्य है। इस समय इंग्लैंड सबसे बेहतरीन वनडे क्रिकेट खेल रही है।”

Editor's Pick