श्रीलंका ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज जीती

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 18, 2024, 08:07 AM IST

Published On Oct 18, 2024, 08:07 AM IST

Last UpdatedOct 18, 2024, 08:07 AM IST

Srilanaka cricket team

(Image credit- X)

SL VS WI 3rd T20I: कुसल मेंडिस और कुसल परेरा के नाबाद अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 मैच में एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका की टीम ने पहली बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया है. श्रीलंका ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए थे, श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कुसल मेंडिस ने 50 गेंद में 68 रन (पांच चौके, तीन छक्के) और कुसल परेरा ने 36 गेंद में 55 रन (सात चौके) की नाबाद पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि पाथुम निसंका को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को हार मिली थी, मगर अगले दोनों मैच जीतकर श्रीलंका ने सीरीज को अपने नाम किया.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी थी बैटिंग

वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 62 रन के स्कोर पर टीम ने पांच विकेट गंवा दिए, इसके बाद गुडाकेश मोटी ने 15 गेंद में 32 रन, कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 27 गेंद में 37 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली, जिससे वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए.

श्रीलंका की आसान जीत

श्रीलंका की टीम ने पथुम निसंका और कुसल मेंडिस की पारी से धमाकेदार शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने 60 रन (5.2 ओवर) की ओपनिंग साझेदारी की. पथुम निसंका ने 22 गेंद में 39 रन (सात चौके, एक छक्का) की पारी खेली. कुसल मेंडिस ने 50 गेंद में नाबाद 68 रन (पांच चौके, तीन छक्के) और कुसल परेरा ने 36 गेंद में नाबाद 55 रन (सात चौके) ने श्रीलंका को 18 ओवर में जीत दिला दी.

Editor's Pick