रिटायरमेंट मैच में चमके मलिंगा, बांग्‍लादेश पर दर्ज की 91 रन से बड़ी जीत

लसिथ मलिंगा ने अपने रिटायरमेंट मैच में 38 रन देकर तीन विकेट निकाले।

Edited By : Press Trust of India |Jul 26, 2019, 11:53 PM IST

Published On Jul 26, 2019, 11:53 PM IST

Last UpdatedJul 26, 2019, 11:53 PM IST

Lasith Malinga @ cricket world cup

Lasith Malinga @ cricket world cup

कुसाल परेरा के तेजतर्रार शतक की मदद से श्रीलंका ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को बांग्लादेश को 91 रन से हराकर अपने स्टार लसिथ मलिंगा को जीत से विदाई दी।

श्रीलंका ने पहले खेलते हुए परेरा की 111 रन की पारी से आठ विकेट पर 314 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके बाद मलिंगा ने मैच में अपना तीसरा और पारी का 10वां विकेट हासिल किया जिससे बांग्लादेश की टीम 41.4 ओवर में 223 रन पर सिमट गयी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- क्रिस गेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विंडीज टीम में शामिल

मलिंगा ने अपने करियर के अंतिम वनडे में 9.4 ओवर में दो मेडन से 38 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 226 वनडे मैचों में 338 विकेट चटकाये। नुवान प्रदीप ने तीन जबकि धनंजय डिसिल्वा ने दो विकेट प्राप्त किये।

बांग्लादेश के लिये मुशफिकुर रहमान ने 67 और सब्बीर रहमान ने 60 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सका।इससे पहले परेरा ने 99 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 111 रन बनाये। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद उसके बल्लेबाजों ने बांग्लादेश की अनियंत्रित गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया।

पढ़ें: एशेज के लिए 17 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, बैनक्रॉफ्ट की वापसी

परेरा ने करूणारत्ने (36) के साथ दूसरे विकेट के लिये 97 और कुसाल मेंडिस (43) के साथ तीसरे विकेट के लिये 100 रन की दो उपयोगी साझेदारियां करके दमदार योग के लिये मजबूत मंच तैयार किया।

पिछले तीन साल में बांग्लादेश के लिये पहला वनडे खेल रहे शफीउल इस्लाम (62 रन देकर तीन) ने अविष्का फर्नांडो (सात) को स्लिप में सौम्या सरकार के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पहला झटका दिया।

परेरा की पारी का अंत कामचलाऊ गेंदबाज सरकार ने किया। शॉट फाइन लेग पर मुस्ताफिजुर रहमान ने उनका कैच लिया। रूबेल हुसैन ने अगले ओवर में मेंडिस को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज ने 52 गेंदों पर 48 रन बनाकर श्रीलंका का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया।

मुस्ताफिजुर (75 रन देकर दो) ने मेंडिस को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। लसिथ मलिंगा अपने करियर की आखिरी पारी में छह रन बनाकर नाबाद रहे।

Editor's Pick