add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SL vs BAN: मोमीनुल हल और शंटो के उम्दा शतक की बदौलत बांग्लादेश की स्थिति मजबूत

अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकल टेस्ट में मेजबान श्रीलंका दूसरे दिन भी परेशान नजर आई. बांग्लादेश की पहली पारी में वह अभी तक सिर्फ 4 विकेट ले पाई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Published on - April 22, 2021 8:34 PM IST

श्रीलंका दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट मैच में उम्दा खेल खेलती नजर आ रही है. पल्लेकल में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी उसने सिर्फ 2 विकेट गंवाए. दिन का खेल खत्म होने तक वह कुल 4 विकेट गंवाकर 474 रन बना चुका था. कप्तान मोमीनुल हक (127) और नजमुल हुसैन शंटो (163) की बेहतीन शतकीय पारियों की बदौलत यह बड़ा स्कोर बना लिया है. मेहमान टीम ने आज इन्हीं दो बल्लेबाजों के विकेट गंवाए. स्टंप्स के समय मुश्फिकुर रहीम (43) और लिट्टन दास (25) क्रीज पर मौजूद थे.

पहले दिन करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले नजमुल ने आज 126 रन से आगे खेलते हुए 163 रन बनाए. हालांकि लंच के तुरंद बाद वह लाहिरु कुमारा की गेंद पर आउट हो गए. मोमीनुल हक ने सुबह के सत्र में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया और 127 रन बनाकर चाय के विश्राम से पहले आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने करियर का सिर्फ 7वां टेस्ट खेल रहे नजमुल ने 8 घंटे से अधिक चली अपनी पारी के दौरान 378 गेंद का सामना करते हुए 17 चौके और 1 छक्का मारा. उन्हें 28 रन के स्कोर पर निरोशन डिकवेला ने जीवनदान दिया था.

मोमीनुल ने अपनी पारी के दौरान 304 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़े. वह बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मोमीनुल को ऑलराउंडर धनंजय डिसिल्वा ने पवेलियन भेजा. धनंजय की गेंद पर मोमीनुल ने स्लिप में लाहिरू थिरिमाने को कैच थमाया. मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम अब लिट्टन दास और मुश्फिकुर रहीम से भी अपनी पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील करने की आस लगाएगी.