add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SL vs BAN: बांग्लादेश को 209 रनों से हराकर श्रीलंका का टेस्ट सीरीज पर कब्जा

मेजबान श्रीलंका ने बांग्लादेश को 209 से हराकर टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Updated on - May 3, 2021 5:16 PM IST

श्रीलंका दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम को दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में 209 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. पल्लेकल में खेले गए इस टेस्ट मैच में श्रीलंका ने मेहमान टीम के सामने 437 रनों की विशाल चुनौती रखी थी. प्रवीण जयविक्रम इस मैच से अपने टेस्ट करियर का आगाज करने उतरे थे. उन्होंने इस टेस्ट में कुल 11 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस जीत की बदौलत मेजबान टीम ने दो टेस्ट की यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की है.

श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम दिन 5 विकेट की दरकार थी और जयविक्रम ने इनमें से 3 विकेट चटकाए. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मैच में 178 रन देकर 11 विकेट हासिल किए. पदार्पण करते हुए यह किसी टेस्ट गेंदबाज का 10वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. यह किसी श्रीलंकाई गेंदबाज का पदार्पण करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जयविक्रम ने अकिला धनंजय को पीछे छोड़ा, जिन्होंने तीन साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ 44 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

बांग्लादेश ने 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने अंतिम तीन विकेट 8 गेंद में गंवा दिए, जिससे टीम दूसरी पारी में 227 रन पर सिमट गई. सुबह दूसरे ओवर में ही मैन ऑफ द मैच जयविक्रम ने लिटन दास (17) को पगबाधा किया और फिर तीन गेंद के भीतर अंतिम दो विकेट चटकाकर पारी में 86 रन देकर 5 विकेट चटकाए. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने पहली पारी में भी 92 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.

ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने भी 103 रन देकर चार विकेट चटकाए. श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को तीन पारियों में दोहरे शतक, शतक और अर्धशतक सहित 428 रन बनाने के लिए सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. बांग्लादेश की टीम इस दौरे पर सिर्फ दो टेस्ट मैच के लिए यहां खेलने आई थी. हलांकि इस दौरे पर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहीम जैसे खिलाड़ी नहीं आए थे. ये दोनों खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में खेल रहे हैं.