- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sl vs eng 1st test match at galle sri lanka all out for 135 runs day 1 match report and highlights 4331583
SL vs ENG: सिर्फ 135 पर ढेर हुआ श्रीलंका, इंग्लैंड ने रखी बड़ी बढ़त की नींव
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए इस वक्त कुछ भी सही घटता नहीं दिख रहा है. साउथ अफ्रीका से 0-2 से हार कर आई लंकाई टीम को इंग्लैंड (SL vs ENG Test Series) के खिलाफ घरेलू सीरीज में कुछ बेहतर करने की उम्मीद थी. लेकिन गुरुवार से शुरू हुई 2 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले...
Published On Jan 14, 2021, 07:01 PM IST
Last UpdatedJan 14, 2021, 07:01 PM IST
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए इस वक्त कुछ भी सही घटता नहीं दिख रहा है. साउथ अफ्रीका से 0-2 से हार कर आई लंकाई टीम को इंग्लैंड (SL vs ENG Test Series) के खिलाफ घरेलू सीरीज में कुछ बेहतर करने की उम्मीद थी. लेकिन गुरुवार से शुरू हुई 2 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में मेजबान टीम की हालत खस्ता हो गई है.
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में उसकी पहली पारी मात्र 135 रनों पर ही सिमट गई है. इसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 127 रन जोड़ लिए हैं. शुक्रवार को उसकी योजना मेजबान टीम पर बड़ी बढ़त बनाने की होगी.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका के लिए मैच की शुरुआत से ही कुछ भी उसके पक्ष में होता नहीं दिखा. टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 25 रन पर ही गंवा दिए. ऑफ स्पिनर डॉम बेस (Dom Bess) ने मात्र 30 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. यह बेस का करियर बेस्ट प्रदर्शन है. उन्होंने मात्र 10.1 ओवर में ही ये 5 विकेट अपने नाम कर लिए. इसके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 अहम विकेट अपने नाम किए. ब्रॉड ने अपने 1 ही ओवर में 2 विकेट भी चटकाए.
जवाब में उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक वक्त उसने 17 रन पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए. इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (47*) और जो रूट (66*) ने टीम को संभाल लिया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 2 विकेट पर 127 रन बनाए हैं और वह श्रीलंका से केवल 8 रन पीछे है.
मेजबान टीम के लिए उसके कार्यवाहक कप्तान दिनेश चंडीमल ने सर्वाधिक 28 रन बनाए. उनके बाद एंजेलो मैथ्यूज ने 27 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6 हजार रन भी पूरे कर लिए. श्रीलंका के नियमित कप्तान दिमुथ करूणारत्ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण नहीं खेल सके. लंकाई टीम कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद 10 महीने में अपनी धरती पर पहली टेस्ट सीरीज खेल रही है.